{"_id":"5fafac3e8ebc3e9bfa0cdf37","slug":"watch-merchant-shot-20-thousand-looted-during-treatment-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: घड़ी व्यापारी को गोली मार कर 20 हजार लूटे, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: घड़ी व्यापारी को गोली मार कर 20 हजार लूटे, उपचार के दौरान मौत
Sat, 14 Nov 2020 03:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 14 Nov 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के गोइठहा में बाइक सवार बदमाशों ने घड़ी व्यवसायी श्याम बिहारी मिश्र(52) को उनके घर के समीप गोली मार कर 20 हजार रुपये लूट लिए। आनन-फानन व्यापारी को मलदहिया स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वारदात के संबंध में पुलिस क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गोइठहा निवासी श्याम बिहारी मिश्र की चौक में घड़ी की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह दुकान बंद करने के बाद घर जा रहे थे। उनके बैग में 20 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और दुकान की चाबी थी। रास्ते में लालपुर में उन्होंने मिठाई खरीदी।
विज्ञापन
इसके बाद बेलवा में अपना पान बंधवाए। फिर वह बाइक से घर के लिए निकले। घर से लगभग 100 मीटर पहले ही बाइक सवार हेलमेट पहने दो युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार कर उनका बैग छीनने का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो दोनों युवकों में से एक नए उन्हें गोली मार दी और उनका बैग छीन कर भाग निकले।
विज्ञापन
किसी तरह से वह भाग कर घर पहुंचे तो परिजन उन्हें लहूलुहान देख कर सन्न रह गए। आनन-फानन उन्हें मलदहिया स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। व्यापारी की रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली ऑपरेशन कर निकाली गई। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और फिर मौत हो गई।