फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Waste to energy plant started in varanasi

वाराणसी में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट शुरू, प्रतिदिन 200 किलोवाट बिजली होगी उत्पादित

Tue, 15 Jan 2019 10:57 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Tue, 15 Jan 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
Waste to energy plant started in varanasi
electricity
वाराणसी के करसड़ा में सात करोड़ की लागत से बनाए जा रहे बिजली संयंत्र का लोकार्पण एनटीपीसी रिहंद के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह एवं स्वतंत्र निदेशक एमपी सिंह ने किया। एनटीपीसी का यह संयंत्र कचरा निस्तारण कर बिजली उत्पादन में मददगार होगा।
विज्ञापन


एनटीपीसी के इस प्लांट में प्रतिदिन 24 टन कचरे का निस्तारण कर 200 किलोवाट विद्युत का उत्पादन होगा। कचरे के गैसीफिकेशन तकनीक पर आधारित संयंत्र से निकलने वाली गैस पर्यावरण संरक्षण के मानकों को पूरा करती है।
विज्ञापन


इससे उत्पादित बिजली से करसड़ा में ही पूर्व स्थापित कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने वाली मशीन की संपूर्ण बिजली की आवश्यकता पूरी की जा सकेगी। बची हुई बिजली उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को ग्रिड के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इसके लिए कारपोरेशन एवं एनटीपीसी लिमिटेड के बीच पावर परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमडी गुरदीप सिंह ने कहा कि कचरे से बिजली का निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण स्वच्छ भारत की महत्वाकांक्षी परियोजना को प्रभावी रूप देने का एनटीपीसी का प्रयोगात्मक प्रयास है।


एनटीपीसी निदेशक मंडल के स्वतंत्र निदेशक एमपी सिंह ने कहा कि प्लांट में अपनाई गई तकनीक आने वाले समय में देश को कचरा निष्पादन के क्षेत्र में नया आयाम देगी। इस दौरान महाप्रबंधक राहुल श्रीवास्तव, महाप्रबंधक पंकज कुमार, महाप्रबंधक मोहित भार्गव एवं मुथुरमन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन एके मिश्रा और एसडी मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed