{"_id":"5d7e913a8ebc3e017b4beca0","slug":"vrindavan-village-varanasi-news-vns483994441","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक सहित तीन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक सहित तीन को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सुसुवाही क्षेत्र के वृंदावन गांव में रविवार सुबह रास्ते में रखी पाइप को हटाने के लिए कहने पर मनबढ़ ने मैजिक सवार युवक की जमकर पिटाई की। बीचबचाव करने के लिए गांव की एक महिला और पुरुष आए तो मनबढ़ ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने मनबढ़ की पिटाई शुरू की तो वह अपने घर में जाकर दुबक गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मिर्जापुर जिले के कछवां थाने के महमलपुर का मूल निवासी चंद्रराज उर्फ चंदू पटेल सुसुवाही में किराये का मकान लेकर बोरिंग का काम करता है। चंदू के अनुसार, वह मैजिक लेकर वृंदावन से अमरा की ओर जा रहा था। रास्ते में रखे पाइप को हटाने के लिए विजय सिंह उर्फ पप्पू टाइगर से कहा तो उसने गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर चंदू खुद पाइप किनारे करने लगा। आरोप है कि इस पर पप्पू और उसके दोस्तों ने सरिया से हमला कर चंदू को घायल कर दिया और मैजिक में भी तोड़फोड़ की। बीचबचाव करने आए गांव के रामप्रकाश और एक महिला की भी पिटाई की। चंदू ने बताया कि मारपीट के दौरान पप्पू ने उसकी जेब से 20 हजार रुपये और गले से सोने की चेन भी छीन ली। इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि मारपीट और लूटपाट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी हिरासत में है।