फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Voting will be done under the surveillance of cameras, videography will also be done.

Varanasi News: कैमरे की नजर में होगा मतदान, वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी

Wed, 27 Nov 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Voting will be done under the surveillance of cameras, videography will also be done.
कैमरे की नजर में होगा मतदान, वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी
विज्ञापन

- आईएमए चुनाव के लिए दूसरे दिन 20 डॉक्टरों ने किया नामांकन
- दो दिन और चलेगी नामांकन की प्रक्रिया, बढ़ी गहमागहमी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी शाखा के चुनाव के लिए आठ दिसंबर को कैमरे की नजर में मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इधर, दूसरे दिन अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों के लिए कुल 20 डॉक्टरों ने नामांकन दाखिल किया है। अभी दो दिन तक नामांकन की प्रक्रिया और चलेगी।
आईएमए में तीन साल बाद हो रहे चुनाव को लेकर गहमागहमी का दौर शुरू हो गया है। एडीएम सिटी कार्यालय में मंगलवार को सुबह नामांकन के समय एडीएम सिटी कार्यालय में चुनाव लड़ने वाले कागजात की गहनता से जांच की गई। इसके लिए आईएमए कार्यालय से रामकुमार गुप्ता भी वहां जरूरी कागजात के साथ मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी/एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि 28 नवंबर तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। आईएमए में 8 दिसंबर को मतदान की प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में संपन्न होगी। पारदर्शिता के उद्देश्य से वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

---
इन्होंने किया नामांकन
दूसरे दिन अध्यक्ष पद पर डॉ. राजेश्वर नारायन सिंह, सचिव पद के लिए डॉ. अतुल सिंह व डॉ. अभिषेक सिंह, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. कर्मराज सिंह व डॉ. अजय सिंह ने नामांकन किया। वित्त सचिव पद के लिए डॉ. अमित सिंह व डॉ. अभिषेक सिंह और वैज्ञानिक सचिव पद के लिए डॉ. विशाल यादव ने नामांकन किया। इसके अलावा स्टेट काउंसिल मेंबर के लिए डॉ. राजेश्वर नारायन सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. अतुल सिंह, डाॅ. कर्मराज सिंह, डॉ. अजय सिंह, डॉ. अमित सिंह, डा. विशाल सिंह यादव, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी, डॉ. राकेश पटेल, डॉ. सचिन लाल, डॉ. मो. जमील अनवर, डॉ. जितेंद्र गुप्ता, डॉ. नूतन सिंह, डॉ. संजय राय ने नामांकन किया। खास ये है कि एक डॉक्टर ने तीन से चार पदों के लिए अपना नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed