फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Voters are now getting voter ID cards sitting at home

मतदाताओं को अब घर बैठे मिल रहे मतदाता पहचान पत्र

Sat, 26 Feb 2022 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Voters are now getting voter ID cards sitting at home
मतदाता पहचान पत्र अब मतदाताओं को घर बैठे मिल रहा है। डाक विभाग के माध्यम से मतदाता फोटो पहचान पत्र लोगों को प्राप्त हो रहे हैं। इनमें नए जुड़े युवा मतदाता शामिल हैं। वहीं, त्रुटियां सुधार कराने वाले मतदाताओं को भी रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र उनके पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और निर्वाचन आयोग के बीच हुए बीएनपीएल एग्रीमेंट के तहत मतदाता फोटो पहचान पत्रों की डाकघरों में स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुकिंग और वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया के 38 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता पहचान पत्रों के बुकिंग और वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक 5.63 लाख से ज्यादा मतदाता पहचान पत्रों की बुकिंग हो चुकी है। वाराणसी में 1.14 लाख, भदोही में 41 हजार, चंदौली में 31 हजार, जौनपुर में 1.28 लाख, बलिया में 53 हजार और गाजीपुर में 1.95 लाख मतदाता पहचान पत्रों की बुकिंग शामिल है। वितरण की सभी डाक अधीक्षकों द्वारा निगरानी की जा रही है। किन्हीं कारणों से वितरित न हो पाने वाले पहचान पत्रों को दोबारा भी वितरण के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed