फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Voter slip can get before loksabha election 2019

लोकतंत्र के महापर्व में बनें भागीदार, लोकसभा चुनाव से पहले ऐसे पा सकेंगे मतदाता पर्ची

Sat, 30 Mar 2019 04:59 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 30 Mar 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Voter slip can get before loksabha election 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर

मतदान के वक्त मतदाताओं को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की होती है कि उनको मतदाता पर्ची कैसे मिलेगी। उन्हें कहां लेने जाना होगा। तो मतदाताओं को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि मतदाता पर्ची मतदाताओं के घर-घर पहुंचेगी।

विज्ञापन


मतदान से पहले बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचाएंगे। मतदाताओं तक भाग संख्या और क्रमांक की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए चुनाव आयोग ने मतदान से 15 दिन पहले मतदाता पर्ची प्रकाशन की अनुमति दी है। ऐसे में प्रकाशन के बाद प्रशासन की टीम घर-घर इस पर्ची को पहुंचाएगी। 
विज्ञापन


मतदाता पर्ची वितरण के लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके अलावा ईवीएम और वीवीपैट के लाइव डेमोस्ट्रेशन में मतदाताओं को मतदाता पर्ची ऑनलाइन पाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग हर संभव कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं की सहूलियत के लिए जागरूकता अभियान के साथ ही ज्यादा सुविधाएं दी जा रही है। नामांकन से पहले तक सभी मतदाताओं तक फोटो पहचान पत्र पहुंचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

एक हजार से ज्यादा नए मतदाताओं का आवेदन

आचार संहिता के बाद भी मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। अब तक एक हजार आवेदन चुनाव कार्यालय को मिले हैं। नामांकन से पहले तक ऑनलाइन और बीएलओ के जरिए मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जा सकता है।

प्रशिक्षण में जारी हो जाएंगे बैलेट पेपर

चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों को प्रथम प्रशिक्षण के दौरान बैलेट पेपर जारी करने के लिए फार्म 12 का आवेदन कराया जाएगा। इसके पहले कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षित भी कराया जाएगा। कारण, बैलेट मतदान के बाद उसे निर्धारित लिफाफे में रखकर सील करना होता है और फिर उसे लिफाफे में रखकर मतदान पेटिका में डालना होता है। कई बार चूक के चलते मतदान वैध नहीं माना जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed