फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Voted for labor pain, gave birth to son again

प्रसव पीड़ा भूल किया मतदान, फिर दिया बेटे को जन्म

Tue, 08 Mar 2022 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Voted for labor pain, gave birth to son again
आदमपुर के रेलवे कॉलोनी निवासी रूबी के जज्बे की हर कोई सराहना कर रहा है। रूबी प्रसव पीड़ा से परेशान थी। जब दर्द बढ़ता गया तो परिजनों ने अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। किसी तरह दोपहर में जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा के लिए लेकर निकले। रूबी की ललक कहें या फिर मताधिकार की जिम्मेदारी, अस्पताल जाते समय रास्ते में मतदान की इच्छा जताई। जिसके बाद परिजनों ने मतदान करवाया फिर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन

शहर दक्षिणी विधानसभा में भदऊचुंगी रेलवे कॉलोनी में रहने वाले दिलशाद की पत्नी रूबी की डिलीवरी होनी थी। दोपहर 12 बजे परिजन उसे लेकर निकले। रूबी ने पहले मतदान की इच्छा जाहिर की। परिजनों ने समझाया पर वह जिद करने लगी। लिहाजा आदमपुर जोन के पंचायती कुआं स्थित कोनिया प्राथमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ पर रूबी ने वोट डाला। दिलशाद अहमद ने बताया कि बच्चा पैदा होने से बहुत खुश हैं। साथ ही पत्नी के अस्पताल जाने से पहले मतदान के फैसले से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed