फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Volunteers will create awareness about road safety.

Varanasi News: सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयंसेवक करेंगे लोगों को जागरूक

Sun, 02 Nov 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Volunteers will create awareness about road safety.
यातायात माह का पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि ऑटो, टैक्सी व ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ‘यातायात मित्र’ योजना के तहत स्वयंसेवक जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाकर यातायात सुचारू रखने और पुलिस कर्मियों को पूर्ण मनोयोग, संवेदनशीलता व अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस लाइन में शनिवार को यातायात माह 2025 जागरुकता रैली का शुभारंभ पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष पेट्रोलिंग, चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए जाएं व ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया चालकों के लिए सीट बेल्ट जांच अभियान चलाया जाएगा। स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए रैलियां और कार्यक्रम होंगे। पुलिस उपायुक्त लाइन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल जंग बहादुर, सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. ईशान सोनी, सहायक पुलिस आयुक्त सोमवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article