फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VKM Students Perporm In Last Day Of 'Sarjana'

सर्जना के समापन पर छात्राओं ने बांधा समा

Thu, 16 Apr 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 16 Apr 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
VKM Students Perporm In Last Day Of 'Sarjana'
वाराणसी। वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा में बुधवार को सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच ‘सर्जना’ के समापन और वार्षिकोत्सव समारोह में छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। गीत, नृत्य और अभिनय से छात्राओं ने समा बांध दिया। अंत में छात्रा चांदनी को सर्जना क्वीन का खिताब नवाजा गया।
विज्ञापन


समारोह का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डा. कुसुम मिश्रा ने कहा कि कॉलेज के विकास में छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सर्जना के तहत हुई प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कृत किया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ छात्राओं ने कुलगीत से किया। इसके बाद अंशिता शेखर ने ‘मोबाइल की महिमा’ शीर्षक पर मोनोएक्टिंग पेश की। छात्राओं ने ‘मुद्दा पुनर्जन्म का’ विषयक लघु नाटिका से खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद मोहिनी
विज्ञापन


मिश्रा ने गजल असर उसको जरा नहीं होता... से समां बांध दिया। बिहू नृत्य और वेस्टर्न गीतों की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रहीं। मुख्य अतिथि थियोसॉफिकल सोसाइटी के अध्यक्ष एस सुंदरम ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में चांदनी मूलचंदानी को ‘सर्जना क्वीन’ और सुनयना यादव को ‘स्पिरिट ऑफ सर्जना’ का खिताब दिया गया। रचनात्मक योगदान के लिए प्रचिता पांडेय को विशिष्ट प्रतिभा पुरस्कार दिया गया। संचालन डॉ. सीमा वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बीना सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed