{"_id":"64dcf844f31f20e6b50e7ef4","slug":"vitamin-a-supplements-will-free-children-from-malnutrition-varanasi-cmo-launched-campaign-2023-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाएगी विटामिन ए की खुराक, सीएमओ ने किया अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाएगी विटामिन ए की खुराक, सीएमओ ने किया अभियान का शुभारंभ
Wed, 16 Aug 2023 09:54 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 16 Aug 2023 09:54 PM IST
सार
बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को बाल पोषण माह की शुरुआत की गई। वाराणसी के सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड पर बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
बाल पोषण माह की शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को बाल पोषण माह की शुरुआत की गई। वाराणसी के सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड पर बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
अभियान के तहत जिले के सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर 15 सितंबर तक नौ माह से पांच साल तक के 3.41 लाख से अधिक बच्चों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें नौ से 12 माह तक के 20091, एक से दो साल के 75710, दो से पांच वर्ष के करीब 2.45 लाख बच्चे हैं।
विज्ञापन
छह-छह माह के अंतराल पर विटामिन ए की खुराक
सीएमओ ने कहा कि विटामिन-ए शरीर खुद नहीं बना सकता है, इसलिए विटामिन-ए युक्त आहार को शामिल करना जरूरी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मौर्या ने बताया कि नौ से 12 माह के बच्चों को एमआर के प्रथम टीके के साथ, 16 से 24 माह के बच्चों को एमआर के दूसरे टीके के साथ, दो से पांच वर्ष के बच्चों को छह-छह माह के अंतराल पर विटामिन ए की खुराक दी जानी है।
विज्ञापन