{"_id":"666a76db9992d84e31094e1b","slug":"vishwanath-dham-devotees-will-given-entry-from-vip-gate-after-donate-blood-2024-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीवन बचाने की मुहिम: विश्वनाथ धाम में करें रक्तदान, वीआईपी गेट से मिलेगी एंट्री; 14 जून को यहां लगेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन बचाने की मुहिम: विश्वनाथ धाम में करें रक्तदान, वीआईपी गेट से मिलेगी एंट्री; 14 जून को यहां लगेगा कैंप
Thu, 13 Jun 2024 10:04 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:04 AM IST
सार
वाराणसी जिले में 14 जून को बाबा काशी विश्वनाथ दरबार समेत मंडलीय, दीनदयाल अस्पताल में रक्तदान शिविर लगेगा। इस दौरान रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को काशी विश्वनाथ धाम में वीआईपी गेट से प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को इलाज के दौरान खून मिले और कोई परेशानी न हो। इसके लिए अस्पतालों के साथ ही अब काशी विश्वनाथ धाम में भी रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन और काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब (केआरके) की इस पहल का शुभारंभ विश्व रक्तदाता दिवस यानी 14 जून से हो रहा है। बाबा दरबार में लगने वाले शिविर में रक्तदान करने वालों को दर्शन के लिए आने पर वीआईपी गेट से प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा मंडलीय और दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भी 14 जून को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल 14 जून, एक अक्तूबर स्वैच्छिक रक्तदान दिवस और 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया जाता है।
विज्ञापन
इस बार का रक्तदान शिविर खास होने जा रहा है। जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने की मुहिम में लगी केआरके की ओर से बाबा दरबार में शिविर लगाने की योजना बनाई गई थी। इस साल अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
संस्थापक अध्यक्ष नीरज पारिख और सचिव राजेश गुप्ता का कहना है कि पूर्व में सीएमओ को ज्ञापन देकर विश्वनाथ मंदिर में रक्तदान शिविर लगाने और रक्तदाताओं को मंदिर में वीआईपी गेस्ट के रूप में दर्शन कराने की अपील की गई थी। हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, कैंसर मरीजों को बिना डोनेट किए रक्त मिलता है। इस तरह के अभियान से मरीजों को इलाज में कोई परेशानी नहीं आएगी।
क्या बोले मंदिर के अधिकारी
रक्तदान एक महादान है। इससे जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में मदद मिलती है। अमर उजाला फाउंडेशन और केआरके की इस दिशा में पहल सराहनीय है। मंदिर प्रशासन इस तरह के नेक कार्यों में हर संभव सहयोग करेगा। रक्तदाताओं को वीआईपी गेट से प्रवेश दिलानेे के उद्देश्य से एक अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी। - विष्णु भूषण मिश्रा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर
क्या बोले मंदिर के अधिकारी
रक्तदान एक महादान है। इससे जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में मदद मिलती है। अमर उजाला फाउंडेशन और केआरके की इस दिशा में पहल सराहनीय है। मंदिर प्रशासन इस तरह के नेक कार्यों में हर संभव सहयोग करेगा। रक्तदाताओं को वीआईपी गेट से प्रवेश दिलानेे के उद्देश्य से एक अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी। - विष्णु भूषण मिश्रा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर