फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Virtual school in Kashi in the name of Lord Ram 

काशी में भगवान राम के नाम पर चलाया जाएगा वर्चुअल स्कूल, जानें खासियत

Sun, 21 Mar 2021 11:46 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sun, 21 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Virtual school in Kashi in the name of Lord Ram 
भगवान राम

काशी में भगवान राम के नाम पर वर्चुअल स्कूल चलाया जाएगा। यह पहला ऐसा स्कूल होगा, जहां भगवान राम के आदर्शों के साथ संस्कारों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसका उद्घाटन 24 मार्च को अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ला करेंगे। 

विज्ञापन


बीएचयू कला संकाय में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रिंस तिवाड़ी ने बताया कि स्कूल ऑफ राम का प्रारूप तैयार है। जिस तरह विश्व के सामने विकृत पर्यावरण की चुनौती है, उसे राम की भांति प्रकृति केंद्रित जीवन जी कर ठीक किया जा सकता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं रामायण के संस्कारों को अभिनव तरीकों से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्कूल आफ राम की परिकल्पना की गई है। इसका उद्देश्य है कि आदर्शों के अभाव में परिवार के खराब स्तर को सुधारा जा सके।

विज्ञापन
Trending Videos

परिवार को रामायण के संदेशों के माध्यम से शिक्षित करना है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पद्मश्री प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र, विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री अवनीश भटनागर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण संस्था के फेसबुक पेज के माध्यम से किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed