फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   virood

व्यवसायी की हत्या के विरोध में बंद रहे बाजार

Wed, 24 Jul 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
virood
व्यवसायी की हत्या के विरोध में बंद रहे बाजार
विज्ञापन

वाराणसी/सारनाथ। पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की हत्या और लूटपाट के विरोध में मंगलवार को मलदहिया लोहा मंडी, श्रीराम मशीनरी मार्केट और पहडि़या क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं। इसके अलावा लोहटिया, चेतगंज और मैदागिन क्षेत्र की कुछ दुकानों के शटर भी गिरे रहे। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए धर्मेंद्र की हत्या करने वाले बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की मांग की।
उधर, वारदात की तफ्तीश में जुटी पुलिस टीमें कैंट और सारनाथ क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले 13 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। इनमें से धर्मेंद्र की दुकान में काम करने वाले वह दो लोग हैं, जिन्होंने कुछ दिनों पहले काम छोड़ दिया था और दो वह हैं जिन्होंने कुछ समय पहले से काम करना शुरू किया है। पुलिस इनकी कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। वहीं, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई पुलिस की छह टीमें कैंट, सारनाथ व चौबेपुर थाना क्षेत्र के साथ गाजीपुर और जौनपुर जिले में छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन

सारनाथ थाना अंतर्गत पहडि़या क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की सोमवार रात उनके घर के सामने दो बदमाशों ने तीन गोली मार कर हत्या कर दी थी और लगभग पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। धर्मेंद्र के बड़े भाई दिलीप गुप्ता की तहरीर पर सारनाथ थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। तफ्तीश कर रही क्राइम ब्रांच ने धर्मेंद्र के घर से लेकर पहडि़या-आशापुर मार्ग तक छह जगह लगे सीसी कैमरों के डिजिटल वीडियो रिकार्डर (डीवीआर) की हार्ड डिस्क कब्जे में ली है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से बदमाश जल्द ही हमारी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडि़तों से मिले एडीजी जोन, एसएसपी से मांगी रिपोर्ट
एडीजी जोन बृज भूषण मंगलवार सुबह 7:30 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित धर्मेंद्र के घर पहुंचे। उन्होंने पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाते हुए बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एडीजी ने एसएसपी से कहा कि 24 घंटे बाद बताएं कि प्रकरण में क्या कार्रवाई हुई। पुलिस टीमें प्रभावी तरीके से कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार करें और पीडि़त परिवार की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय किए जाएं। इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जमानत पर छूटे सात लुटेरे पुलिस के रडार पर
जिला जेल से हाल में जमानत पर छूटे लूटपाट के लिए कुख्यात सात बदमाश और उनके शागिर्द पुलिस के रडार पर हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों ने मंगलवार को सारनाथ, चौबेपुर, जंसा और कपसेठी थाना क्षेत्र में छापेमारी की। सभी की सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से सुरागकशी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन चिह्नित बदमाशों में से एक बदमाश तेतारू राजभर ने अपने गिरोह के साथ पहडि़या क्षेत्र स्थित एक बाइक शोरूम में दो साल पहले लूटपाट की थी। वह और उसका गिरोह क्षेत्र की दुकानों व उनके मालिकों की गतिविधियों से भलीभांति वाकिफ है।

15 सेकेंड में वारदात, दो बदमाशों के हाथ में थी पिस्टल
सीसी कैमरों की फुटेज के अनुसार, महज 15 सेकेंड में धर्मेंद्र की हत्या कर नगदी लूटी गई। धर्मेंद्र ने रात 9:31 बजे अपने घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी की। पिस्टल से लैस दो बदमाश पीछे से पैदल आए और उनका बैग छीनने का प्रयास करने लगे। धर्मेंद्र भागने की कोशिश करते हैं तो बदमाश उन्हें गोली मार देते हैं। बैग छीनने के बाद गली के मोड़ पर बाइक स्टार्ट कर खड़े बदमाश के साथ आशापुर की ओर भाग निकलते हैं। पुलिस के अनुसार, बदमाशों में से एक ने टोपी पहन रखी थी और तीनों नकाबपोश थे। एक पतला व लंबे कद का, दूसरा सामान्य कद का हृष्टपुष्ट और तीसरा बदमाश छोटे कद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed