फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Viral video of Gyanvapi Masjid is being discussed on social media

Gyanvapi Video Leak: वायरल वीडियो में दिखी आकृति और धार्मिक चिन्हों पर अपने-अपने दावे, हर तरफ हो रही है चर्चा

Wed, 01 Jun 2022 09:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Jun 2022 09:46 AM IST
सार

ज्ञानवापी परिसर में कमीशन के दौरान हुई वीडियोग्राफी व फोटो निजी चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक पर वायरल है। फोटो व वीडियो को लेकर लोग अपने-अपने दावे भी करने लगे हैं। कोई शिवलिंग होने का दावा कर रहा है तो कोई उसे फव्वारा बता रहा है।

विज्ञापन
Viral video of Gyanvapi Masjid is being discussed on social media
वायरल वीडियो में दिखी आकृति और धार्मिक चिन्हों पर अपने-अपने दावे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदालत की रोक के बाद भी ज्ञानवापी परिसर में कमीशन के दौरान हुई वीडियोग्राफी व फोटो निजी चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक पर वायरल है। सोमवार की देर शाम से निजी चैनल पर वीडियो लीक होने के बाद मंगलवार तक फुटेज लोगों के मोबाइल तक में पहुंच गए। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर लोगों ने इन फोटो व वीडियो के जरिए चर्चा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वीडियो में दिखाई दे रहे शिवलिंग जैसी आकृति, त्रिशूल, स्वास्तिक सहित अन्य धार्मिक चिह्न पर लोग अपने-अपने दावे कर रहे हैं। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने शृंगार गौरी के नियमित दर्शन व अन्य विग्रहों के संरक्षण की मांग करने वाली रेखा पाठक, लक्ष्मी देवी, मंजू व्यास और सीता साहू को सशर्त कमीशन की कार्यवाही की फोटो व वीडियोग्राफी की प्रति दी थी।

विज्ञापन

जांच के आवेदन पर चार जुलाई को ही सुनवाई

इसके साथ ही हिदायत दी थी कि बिना अदालत के आदेश के इसे सार्वजनिक नहीं किया जाए। हालांकि चंद घंटे बाद ही कमीशन की कार्यवाही की वीडियो लीक हुई और निजी चैनलों पर प्रसारित हो गई। हालांकि मंगलवार को वादी पक्ष की चारों महिलाएं कमीशन की कार्यवाही की फोटो व वीडियो का सील बंद लिफाफा लेकर अदालत पहुंची और साफ किया कि उनकी ओर से यह लीक नहीं किया गया है। फिलहाल अदालत ने भी इस मामले में जांच के आवेदन पर चार जुलाई को ही सुनवाई की बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले देर रात तक ज्यादातर लोगों के पास वीडियो फुटेज पहुंच गए। इसमें लोगों ने अब सोशल मीडिया पर अपलोड कर इस पर चर्चा छेड़ दी है।  फोटो व वीडियो को लेकर लोग अपने-अपने दावे भी करने लगे हैं। कोई शिवलिंग होने का दावा कर रहा है तो कोई उसे फव्वारा बता रहा है। फिलहाल इस फुटेज के लीक होने के बाद पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है और लगातार निगाह बनाए है।

ज्ञानवापी : सर्वे वीडियो लीक की जांच की मांग
ज्ञानवापी परिसर में हुई कमीशन कार्यवाही की तस्वीरें व वीडियो निजी चैनल पर लीक होने की जांच की मांग जिला जज से की गई है। मामले की चार हिंदू महिला वादियों ने मंगलवार को कार्यवाही की तस्वीरें, रिपोर्ट व वीडियो के सीलबंद लिफाफे अदालत में पेश िकए और वीडियो लीक की जांच का आवेदन दिया। 

जिला जज डॉक्टर अजय कृष्ण विश्वेश ने लिफाफे लेने से इनकार कर दिया और कहा कि जांच के आवेदन पर चार जुलाई को आदेश पारित करेंगे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि वाद की पोषणीयता (सुनने योग्य है या नहीं) पर सुनवाई के बाद ही अन्य आवेदनों पर सुनवाई करेेंगे। पहले से ही तय चार जुलाई को सुनवाई होगी।  

दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं ने क्या कहा

Viral video of Gyanvapi Masjid is being discussed on social media
अदालत के बाहर वादी पक्ष के अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

वीडियो लीक मामले में हम लोगों ने कोर्ट में आवेदन दिया है कि कोर्ट अपने स्तर से जांच करवाए। जिन लोगों ने इस वीडियो को लीक किया है, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। कोर्ट के मना करने के बाद भी वीडियो लीक हुआ और इसे चैनलों पर दिखाया गया, जो कोर्ट की अवमानना की श्रेणी में आता है। - एखलाक अहमद मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता

कोर्ट से वीडियो लीक मामले में आवेदन दिया गया है। कोर्ट से मांग की गई कि इस मामले की जांच की जाए। जो लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मामले में कोर्ट ने आवेदन स्वीकार कर लिया है। इस पर सुनवाई के लिए चार जुलाई की तारीख तय की गई है। - रईस अंसारी, मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता

वीडियो और फोटो की कॉपी का लिफाफा खोला नहीं गया है। बावजूद इसके वीडियो लीक हुआ। इस मामले में चारों सीलबंद लिफाफा कोर्ट में सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया गया। कोर्ट ने लिफाफा स्वीकार नहीं किया। इस मामले में चार जुलाई को सुनवाई करने को कहा है। - सुभाष नंदन चतुर्वेदी हिंदू पक्ष के अधिवक्ता

राखी सिंह की ओर से वीडियो लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है। वादी पक्ष के चार लोगों ने अदालत से प्राप्त वीडियो और फोटो का सीलबंद लिफाफा सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया है। अदालत ने लिफाफा नहीं लिया बल्कि चार जुलाई को सुनवाई की तारीख दी है। -  सुधीर त्रिपाठी, हिंदू पक्ष के अधिवक्ता
 

नमाज बंद कराने की मांग पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शंकर त्रिपाठी की अगुवाई में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने कचहरी के गेट-2 पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि ज्ञानवापी परिसर में शिव के स्थान पर नमाज पर अविलंब रोक लगाई जाए। इस दौरान अविजित त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मसाजिद कमेटी के सचिव पर मुकदमा दर्ज करने की याचिका खारिज

Viral video of Gyanvapi Masjid is being discussed on social media
एसएम यासीन, संयुक्त सचिव अंजुमन मसाजिद कमेटी  - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामले में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सर्वोत्तमा नागेश वर्मा की अदालत ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव एसएम यासीन पर मुकदमा दर्ज करने की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। विश्व वैदिक हिंदू सनातन संस्था के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन ने अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी के जरिये याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया था कि ज्ञानवापी परिसर में वजू स्थल के पास बरामद शिवलिंग के स्वरूप को बदलने का प्रयास किया गया, जो विशेष पूजा स्थल अधिनियम 1991 के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। ऐसे में एसएम यासीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया जाए।

मंगलवार को इस मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश दिया कि याचिका सुनने योग्य नहीं है। अदालत ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर को लेकर सिविल वाद दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। इस प्रकरण में सर्वे भी हुआ है। पक्षकारों द्वारा उपासना स्थल अधिनियम 1991 के बिंदु को उठाया गया है। ऐसी स्थिति में प्रार्थना पत्र सुनने योग्य नहीं है। अदालत में 156- तीन के तहत जितेंद्र सिंह विसेन के आवेदन पर सोमवार को सुनवाई हुई थी। अदालत ने आदेश के लिए मंगलवार की तिथि नियत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed