यूपी: डीसीपी वरुणा के व्हाट्सएप मैसेज ने वाराणसी से लखनऊ तक मचाई खलबली, आधी रात बाद ग्रुप पर वायरल हुए पांच मैसेज
मैसेज में एडीजी ला एंड आर्डर से लेकर डीजीपी और अपर मुख्य सचिव तक का जिक्र था। डीसीपी ने कहा, इसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। बिटिया ने गलती से भेजा, यह एक छोटी बच्ची का बचपना समझा जाए और इसे पूरी तरह से निराधार माना जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर के पर्सनल व्हाट्सएप नंबर से सोमवार आधी रात के बाद एक ग्रुप पर एक मिनट में ही पांच मैसेज फारवर्ड किए गए। मैसेज में एडीजी ला एंड आर्डर से लेकर डीजीपी और अपर मुख्य सचिव तक के जिक्र के चलते वाराणसी से लखनऊ तक खलबली मच गई। उधर, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी वायरल पांच मैसेज के स्क्रीन शाट को ट्विट करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
दरअसल, आईपीएस विक्रांत वीर के व्हाट्सएप नंबर से रात 12.56 बजे सात मैसेज डाले गए और कुछ ही मिनट में दो मैसेज डिलीट कर दिए गए। फारवर्ड पांच मैसेज में पुलिस कमिश्नर, एडीजी लॉ एंड आर्डर और डीजीपी तक का जिक्र है। इसमें प्रपोजल से लेकर फटकार तक की बात लिखी हुई है। फारवर्ड मैसेज में दो मैसेज डीसीपी विक्रांत वीर ने डिलीट भी किए और बाद में ग्रुप से लेफ्ट हो गए।
मैसेज को बताया असत्य, बिटिया ने खेलते हुए भेजा
थोड़ी देर बाद ग्रुप में दोबारा ज्वाइन होकर उन्होंने रात 1.35 बजे ग्रुप पर लिखा कि मेरी बिटिया द्वारा खेलते समय कुछ मैसेजेज जो पूरी तरह से असत्य हैं, गलती से चले गए हैं। इनका पूरी तरह से खंडन है और इसका किसी भी प्रकार से सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। यह एक छोटी बच्ची का बचपना समझा जाए और इसे पूरी तरह से निराधार माना जाए। धन्यवाद... जय हिंद...। फिर रात 1.38 बजे विक्रांत वीर ने दोबारा मैसेज किया कि किसी शरारती तत्व ने मेरे मोबाइल पर यह मैसेज भेजे, जो गलती से मेरी बिटिया के द्वारा फॉरवर्ड हो गए हैं। इस प्रकरण पर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने काफी नाराजगी जताई है।
इस संदर्भ में डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने कहा कि इसका पूरी तरह से खंडन है और इसका किसी भी प्रकार से सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। यह एक छोटी बच्ची का बचपना समझा जाए और इसे पूरी तरह से निराधार माना जाए।
IPS विक्रांत वीर के इस कथित व्हाट्सएप चैट से योगी सरकार की हकीकत व ट्रासफर-पोस्टिंग का खेल तथा मनमानापन पूरी तरह सामने आ जाता है. यह है योगी राज की हकीकत, जिसमे चैट सामने आने के बाद विक्रांत वीर द्वारा तरह-तरह के बहाने बनाने की बात कही जा रही है. pic.twitter.com/RNBVO59tkk
— AmitabhThakur (@Amitabhthakur) August 17, 2021