फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VIPs also queued up in Baba's court

बाबा के दरबार में वीआईपी भी लगे कतार में

Tue, 04 Jan 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
VIPs also queued up in Baba's court
श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का रेला अनवरत जारी है। सोमवार का दिन होने के कारण बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए लंबी कतार लगी रही। हालांकि भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से वीआईपी दर्शन की व्यवस्था पर कुछ दिनों तक रोक लगने के कारण वीआईपी को भी कतार में लगकर दर्शन करना पड़ा। हालांकि वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए मंदिर में अलग से कतार लगी थी।
विज्ञापन

सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए मंगला आरती के बाद से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। दोपहर में भीड़ ज्यादा रही और मंदिर के आसपास की गलियाें में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर प्रशासन का कहना है कि दो से चार दिनों में काशी विश्वनाथ धाम में आने वाली भीड़ का दबाव कम होने की संभावना है। बता दें कि साल के पहले दिन बाबा दरबार में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया था। इसके कारण पूरे शहर भर में जाम की स्थिति और मंदिर क्षेत्र में तो घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed