फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Violent Clash Between Two Groups of Boatmen Stone-Pelting Over Picking Up Passengers

Varanasi News: नाविकों के दो गुटों में हिंसक झड़प, सवारी बैठाने को लेकर पथराव; नहीं थम रहीं घटनाएं

Sat, 28 Mar 2026 05:59 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 28 Mar 2026 05:59 AM IST
सार

Varanasi News: तेलियानाला घाट पर मारपीट और पथराव की सूचना मिलते ही माैके पर आदमपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों से तहरीर लेकर पहचान की जा रही है। सीसी कैमरे के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Violent Clash Between Two Groups of Boatmen Stone-Pelting Over Picking Up Passengers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट के समीप स्थित तेलियानाला घाट पर शुक्रवार शाम नाव पर सवारी बैठाने को लेकर नाविकों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। इस घटना से तेलियानाला-सक्काघाट मार्ग पर करीब आधे घंटे तक अफरातफरी और अराजकता का माहौल बना रहा। 

विज्ञापन




सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने आदमपुर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट और पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


एक पक्ष की ओर से संगीता देवी (45) पत्नी संतोष साहनी ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के राजकुमार साहनी, छोटू साहनी, प्रशांत साहनी उर्फ लड्डू और कर्मचारी सनी यादव घाट किनारे नाव पर सवारी बैठा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के सिजय साहनी, गोपी साहनी, अजय साहनी, दिवाकर साहनी समेत अन्य लोग विवाद करने लगे और देखते ही देखते पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के गोपी साहनी का कहना है कि राजकुमार साहनी और उनके सहयोगी घाट पर अन्य नाविकों को नाव लगाने नहीं देते, इसी बात को लेकर विवाद हुआ जो बाद में झड़प में बदल गया। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुका है कई बार टकराव, नहीं थम रहा विवाद
तेलियानाला घाट और सक्काघाट पर नाव बांधने व सवारी बैठाने को लेकर नाविकों के बीच यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी कई बार दोनों पक्षों के बीच झड़प, पथराव और लाठी-डंडे चल चुके हैं। सिजय साहनी समेत अन्य नाविकों का कहना है कि तेलियानाला घाट निवासी राजकुमार साहनी और उनके परिवार के लोगों की 25 से अधिक नावें तेलियानाला घाट से चलती हैं। यदि कोई दूसरा यहां अपनी नाव बांधता है या सवारी बैठाता है तो राजकुमार और उनके पक्ष के लोग मारपीट पर उतारु हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed