फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Villagers will not race for tehsils, will take certificate from mini secretariat

तहसीलों की दौड़ नहीं लगाएंगे ग्रामीण, मिनी सचिवालय से लेंगे प्रमाण पत्र

Sat, 24 Jul 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers will not race for tehsils, will take certificate from mini secretariat
खसरा-खतौनी, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों को अब तहसीलों की दौड़ नहीं लगानी होगी। कैबिनेट से मंजूरी के बाद पंचायत भवनों को मिनी सचिवालय की तर्ज पर विकसित करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सेवापुरी के छह से अधिक पंचायतों को मिनी सचिवालय का रूप दिया जा रहा है। यहां एक आपरेटर की भी तैनाती होगी। जिले के 35 प्रतिशत गांव के पंचायतों में भवन का निर्माण हो रहा है। इसमें से 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि पंचायतों को मिनी सचिवालय बनाया जाएगा। यहीं पर सभी प्रकार की सुविधाएं ग्रामीणों को मिलेंगी। आधार, पैन, मतदाता पहचान पत्र भी बनाए जाएंगे। बैंक में छात्रवृत्ति, पेंशन राशि आदि की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। पैसा भी एक खाते से दूसरे खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सेवापुरी विकास अभियान को आगे बढ़ाएं संस्थाएं
सेवापुरी विकास अभियान के कार्यों के लिए विकास भवन में विभिन्न संस्थाओं की बैठक हुई। सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि अपने अपने कार्य क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर आउटकम प्राप्त करें। लक्ष्य को प्राप्त करने की रणनीति तैयार करें। उन्होंने सभी को 26 जुलाई को अपने अपने कार्यों की पीपीटी तैयार करके प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिससे उनके बीच में टीम भावना विकसित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed