{"_id":"5fe86af2b67fe4062f5de2be","slug":"villagers-were-in-panic-after-found-10-feet-long-dragon-caught-by-forest-department-team-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दो दिन पहले 10 फीट लंबा अजगर मिलने से दहशत में थे ग्रामीण, वन विभाग की टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दो दिन पहले 10 फीट लंबा अजगर मिलने से दहशत में थे ग्रामीण, वन विभाग की टीम ने पकड़ा
Sun, 27 Dec 2020 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 27 Dec 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को मिला अजगर।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार डीह गांव में दो दिन पहले 10 फीट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए थे। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए वन अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को सूचित किया जिसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया था। रविवार को वन विभाग की टीम नियारडीह पहुंची। जहां ग्रामीणों की मदद से 10 फीट लंबे अजगर को लोगों ने पकड़कर प्लास्टिक की बोरी में भरकर वन विभाग के अधिकारी को सौंप दिया।
विज्ञापन
ग्रामीण पारस यादव अरविंद यादव ने बताया कि गोमती नदी के तट से होकर विशालकाय अजगर घर के पास पर टहल रहा था। खेत खलियान में जाने पर एक अजीब सी आवाज आने पर लोगों ने उसे देखा। इसके बाद लोग डर गए।
विज्ञापन
Trending Videos
काफी प्रयास के बाद सोमवार को पकड़ा गया और वन विभाग की टीम को सौंप दिया। वन विभाग के रेंजर विशालकाय अजगर को पकड़कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।