फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Villagers shot for protesting against drinking ganja at the temple in jaunpur

जौनपुर: मंदिर पर गांजा पीने का विरोध करने पर ग्रामीणों को मारी गोली, चार घायल वाराणसी रेफर

Tue, 05 Apr 2022 11:17 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 05 Apr 2022 11:17 AM IST
सार

जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के मसीदा गांव में डीह बाबा के स्थान पर महिलाएं पूजन करने गई थीं। उन्होंने घर आकर गांजा पीने और मना करने पर अभद्रता करने की शिकायत की। इसके बाद गांव के कई लोग विरोध करने पहुंचे तो नशा करने वालों ने असलहे से फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Villagers shot for protesting against drinking ganja at the temple in jaunpur
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र में डीह बाबा के स्थान पर पूजन करने गईं महिलाओं की शिकायत पर गांजा पीने वालों को मना करना गांव के लोगों को भारी पड़ गया। नशेड़ियों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के मसीदा गांव में डीह बाबा का मंदिर है। जहां गांव की महिलाएं पूजा पाठ करने जाती हैं। वहीं, गांव निवासी मुकेश यादव का आरोप है कि दूसरे गांव के 25-30 लोग गांजा पीने के लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन


वे अपनी गाड़ी खड़ी करने के बाद यहां गांजा पीते हैं। विरोध करने पर महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी भी करते हैं। जिसकी पूर्व में पुलिस से शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो गांव के लोग इसे नजरअंदाज करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं डीह बाबा के स्थान पर पूजा करने गई थीं, जो वापस आकर गांजा पीने और मना करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाईं। इसके बाद सुबह 9 बजे गांव के कई लोग विरोध करने पहुंच गए, जो गांजा पीने वालों को नागवार गुजारा। वे करीब 25 की संख्या में थे।

आरोप है कि इसी दौरान कुछ ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे एक गोली गांव निवासी मुकेश यादव (21) के आंख के बगल में लगी, जबकि विकास यादव (28) के पैर में एक गोली लगी। इसी तरह प्रमोद यादव (28) के पेट और कमर के नीचे एक-एक गोली लगी।

वहीं मंदिर के बगल में रहने वाले रामनारायण उर्फ रम्मन यादव (65) के भी पैर में एक गोली लगी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद विलंब होने पर खुद की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed