फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Villagers protest after Buddha statue vandalized in varanasi case filed against two people

वाराणसीः बुद्ध की प्रतिमा टूटने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 09 Jul 2021 12:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Jul 2021 12:57 AM IST
सार

मलहथ ग्राम सभा के प्रधान सुभाषचंद्र के घर से कुछ दूरी पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगी है। सुबह जब उनकी पत्नी टहलने निकलीं तो प्रतिमा को टूटी हुईं देखीं। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों के साथ राजनीतिक दलों के लोग पहुंच गए और धरना प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन
Villagers protest after Buddha statue vandalized  in varanasi case filed against two people
ग्राम प्रधान की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के  फूलपुर थाना क्षेत्र के मलहथ (करमाईपुर) में बीती रात बुद्ध की प्रतिमा तोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इस मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  मलहथ ग्राम सभा के प्रधान सुभाषचंद्र के घर से कुछ दूरी पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगी है।

विज्ञापन


सुबह जब उनकी पत्नी टहलने निकलीं तो प्रतिमा को टूटी हुईं देखीं। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों के साथ राजनीतिक दलों के लोग पहुंच गए और धरना प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व पीएसी के जवान मौके तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की तहरीर पर गांव के देवेंद्र सिंह व रोशन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ ने बताया कि नई प्रतिमा लगा दी गई है। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष नवीन भारत, जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर अर्चना सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष  रूप चंद्र भारती व आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष लवकुश साहनी, विजय कुमार, अजय, मुकेश,अश्वनी, करिया नेता, मनोज, प्रेमनाथ, संजय भारती समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रदर्शन के दौरान एक युवक की पिटाई की गई। इस बाबत पीड़ित युवक ने थाने पर तहरीर दी। इस बाबत इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र ने पिटाई होने से इनकार किया और केवल धक्का मुक्की होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed