फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Villagers beaten to woman in jaunpur

युवती भगाने पर युवक की मां के साथ गांव वालों ने किया शर्मनाक सलूक

Wed, 06 Jun 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 06 Jun 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers beaten to woman in jaunpur
demo pic
यूपी के जौनपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले के एक गांव का एक युवक युवती को लेकर भाग गया। इस बाद से गुस्साए युवती के परिजनों ने युवक की मां के साथ ऐसा सलूक किया। जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा।
विज्ञापन


भदराव गांव का युवक 2013 में एक लड़की के साथ भाग गया था। लड़की के परिवार वालों का दबाव बढ़ा तो युवक की मां भी घर में ताला लगाकर चली गई थी। अभी तक युवक और युवती भी लौटकर नहीं आए हैं। महिला मंगलवार को घर पहुंची तो जानकारी लड़की के परिजनों को हो गई।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि वे लोग घर पहुंचे और उसे घसीटते हुए बाहर ले आए। फिर पेड़ से बांधकर पिटाई की। वहां भीड़ लग गई, लेकिन किसी ने महिला को छुड़ाने की हिम्मत नहीं दिखाई। किसी की सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला को मुक्त कराकर उसे और आरोपी को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। सीओ मड़ियाहूं रामभवन यादव ने कहा कि अगर महिला को पेड़ से बांधकर पीटा गया है तो गंभीर मामला है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed