{"_id":"5e4110098ebc3ee5b3304159","slug":"villagers-are-scared-of-leopard-in-jaunpur-four-people-have-been-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के खौफ से सहमे ग्रामीण, चार लोग हो चुके हैं घायल, ड्रोन से हो रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के खौफ से सहमे ग्रामीण, चार लोग हो चुके हैं घायल, ड्रोन से हो रही तलाश
Mon, 10 Feb 2020 01:43 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
ड्रोन से जंगली जानवर की तलाश करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र में तेंदुए का खौफ बना हुआ है। चार लोगों पर हमले के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं। लाठी-डंडा लेकर जंगली जानवर की तलाश कर रहे हैं। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ ही है या कोई और जानवर।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना के आधार पर सोमवार को वन विभाग की टीम ने कई घंटे तक ड्रोन कैमरे के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में निगरानी कराई, लेकिन जानवर के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
सिकरारा थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में रविवार की सुबह जंगली जानवर ने गांव के 50 वर्षीय महेंद्र यादव, 14वर्षीय नितिन, 40 वर्षीय रामसेवक, 16 वर्षीय नमन के ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायलों के मुताबिक हमला करने वाला जानवर देखने मे तेंदुए जैसा ही था। उसके शरीर पर भी वैसे ही निशान थे, जैसे तेंदुए पर होते हैं। हमले के बाद वह फिर से पास में मौजूद नाले की तरफ भाग गया। सूचना के बाद रात में भी वन विभाग और पुलिस की टीम ने तलाश की, लेकिन अंधेरा होने से सफलता नहीं मिली।
Trending Videos
लखनऊ और कानपुर से भी टीम बुलाई गई
जंगली जानवर की तलाश करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
सोमवार की सुबह से ही वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा, पिजड़ा व अन्य साधन लेकर पहुंच गई। घण्टों तक आसपास के इलाकों में खोजबीन हुई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गांव में तेंदुआ आने से लोग सहमे हुए हैं। लाठी-डंडा लेकर उसकी तलाश कर रहे हैं।
डीएफओ एपी पाठक ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर विभाग जानवर की तलाश कर रहा है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह तेंदुआ ही है। लखनऊ और कानपुर से भी टीम बुलाई गई है। उनके आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
डीएफओ एपी पाठक ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर विभाग जानवर की तलाश कर रहा है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह तेंदुआ ही है। लखनऊ और कानपुर से भी टीम बुलाई गई है। उनके आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।