फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Village government

गांव की सरकार

Mon, 08 Feb 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Village government
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 341918 युवा मतदाताओं का नाम इस मतदाता सूची में शामिल किया गया। वहीं परिसीमन में 14 ग्राम पंचायतों और दो जिला पंचायत क्षेत्रों का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

जनपद में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद 22 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अगर इस मतदाता सूची पर नजर डालें तो इस बार मतदाता सूची में 341918 नए लोगों के नामों को शामिल किया गया है। 2015 के ग्राम पंचायत चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 3378017 थी जो अब बढ़कर 3719935 हो गई है। चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे संभावित प्रत्याशियों की निगाहें मतदाता सूची में शामिल हुए इन नए मतदाताओं पर टिक गई हैं। सभी संभावित प्रत्याशी इन नए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं सबकी निगाहें चुनाव को लेकर होने वाले सीटों के आरक्षण पर भी टिकी हुई हैं। जिसे लेकर संभावित प्रत्याशियों द्वारा डीपीआरओ कार्यालय का चक्कर भी काटा जा रहा है। वहीं इस बार संभावना यह भी जताई जा रही है कि इस बार आरक्षण शासन स्तर से ही किया जाएगा। क्योंकि शासन ने 1995 से लेकर 2015 तक के हुए आरक्षण की रिपोर्ट अपने पास मंगा ली है।
विज्ञापन

वहीं अगर जनपद में वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव पर नजर डालें तो 1872 ग्राम पंचायतों, 86 जिला पंचायत क्षेत्रों, 2145 क्षेत्र पंचायत सीटों और 23000 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव कराए गए थे। लेकिन इस बार शासन की ओर से बूढ़नपुर और जहानागंज को नई नगर पंचायत घोषित किया गया। जबकि मुबारकपुर नगर पालिका और अजमगतगढ़ नगर पंचायत का विस्तार किया गया। जिसके कारण 14 ग्राम पंचायतें इनमें शामिल हो गई। इसकी वजह से ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की सीटों में भी काफी बदलाव देखने को मिला। अब जनपद में 1858 ग्राम पंचायतों, 86 जिला पंचायतों, 2104 क्षेत्र पंचायत और 22824 ग्राम पंचायत सदस्य पद की सीटों पर ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इस प्रकार देखें तो जिले में 14 ग्राम पंचायत, दो जिला पंचायत, 41 क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पद की 176 सीटें कम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000
दो नई नगर पंचायतों का नहीं हुआ परिसीमन
आजमगढ़। वैसे तो शासन की ओर से मार्टीनगंज और चक्रपानपुर को भी नई नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई। साथ ही महराजगंज नगर पंचायत के विस्तार का भी निर्देश दिया गया। लेकिन इनका परिसीमन नहीं कराया गया। जिसके कारण इन जगहों पर पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। अब इन नगर पंचायतों के गठन का कार्य पंचायत चुनाव के बाद हो सकता है।

00000000000000000000000
नई नगर पंचायतों के गठन और पुरानी नगर पंचायतों के साथ ही मुबारकपुर नगरपालिका के विस्तार के बाद 14 गांव पंचायत चुनाव से बाहर हो गए। जिसके कारण इस चुनाव में जिले की 14 ग्राम पंचायतों, दो जिला पंचायत क्षेत्र, 41 क्षेत्र पंचायत और 176 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद समाप्त हो गए हैं। शेष बचे पदों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
लालजी दुबे, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed