फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vigilance team visits BHU to inspect machine worth 3.68 crore.

Varanasi News: बीएचयू में 3.68 करोड़ की मशीन देखने ओटी पहुंची विजिलेंस टीम

Sat, 18 Jul 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team visits BHU to inspect machine worth 3.68 crore.
वाराणसी। आईएमएस-बीएचयू में 3.68 करोड़ रुपये की मशीन खरीद के मामले की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। दिल्ली से आई विजिलेंस टीम शुक्रवार को सर्जरी विभाग के उस ऑपरेशन थिएटर में पहुंची, जहां मशीन स्थापित की गई है। टीम ने मशीन का निरीक्षण करने के साथ ही एम्स नई दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कॉलेजों में हुई खरीद की तुलना में जेम पोर्टल से 3.68 करोड़ रुपये में मशीन खरीदे जाने से संबंधित फाइलों की भी जांच की।
विज्ञापन

तीन दिन से चल रही जांच शनिवार को भी जारी रहने की संभावना है। इसके बाद टीम अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। आईएमएस-बीएचयू में मशीन खरीद में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत विजिलेंस टीम इस बात की पड़ताल कर रही है कि जहां श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में इसी तरह की मशीन लगभग 60 लाख रुपये और एम्स नई दिल्ली में करीब 66 लाख रुपये में खरीदी गई, वहीं बीएचयू ने दिल्ली की एक कंपनी से इसे 3.68 करोड़ रुपये प्रति मशीन की दर से खरीदा।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चार मशीनों के स्थान पर 4.412 मशीनों का बिल लगाया गया है। इसे लेकर भी जांच की जा रही है कि खरीद की मात्रा दशमलव (4.412) में कैसे दर्शाई गई। शुक्रवार सुबह विजिलेंस टीम ने पहले एलडी गेस्ट हाउस में संबंधित अधिकारियों से दोबारा पूछताछ की। इसके बाद दोपहर में टीम सर्जरी विभाग पहुंची और मशीन का निरीक्षण करने के साथ मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी जानकारी ली। तीसरे दिन टीम का रुख अपेक्षाकृत सख्त नजर आया। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद इस मामले में महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed