फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vigilance team caught steno who taking bribe in mirzapur

मिर्जापुर में बिजली विभाग का स्टेनो 45 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Tue, 01 Aug 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
vigilance team caught steno who taking bribe in mirzapur
- फोटो : demo
वाराणसी की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को मिर्जापुर में बिजली विभाग के स्टेनों को 45 हजार की घूस लेते समय रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस की टीम ने भदोही जनपद के ठेकेदार की शिकायत पर मंगलवार को कार्रवाई की। 
विज्ञापन


फतहां स्थित विद्युत विभाग के विद्युत मंडल वितरण खंड में तैनात स्टेनो विजय श्रीवास्तव को भदोही जनपद के ठेकेदार नरपत यादव की शिकायत पर विजलेंस एसपी वाराणसी द्वारा गठित टीम ने मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के लगभग 45 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


भदोही जनपद के ठेकेदार नरपद यादव ने कुछ दिनों पूर्व विभाग में निकलने वाले ठेके के लिए टेंडर डाल था, जिसमें सबसे कम दर होने के नाते टेंडर नरपत को मिल गया था, लेकिन उसका भुगतान नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान के लिए बाबू द्वारा नौ प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी। कई बार प्रयास करने के बावजूद भुगतान नही होने पर थक हार कर उसने इसकी शिकायत एसपी विजलेंस से बीते 29 जुलाई को किया।

शिकायत पर एसपी विजिलेंस ने डीएम मिर्जापुर व एसपी से बात करने के बाद आठ सदस्यीय टीम गठित कर मामले की खुलासा के लिए भेजा। टीम के सदस्य नरपत के साथ गए और पूर्व वार्ता के अनुसार 50 लाख रुपये के हसाब से नौ प्रतिशत कमीशन के रूप में 45 हजार रुपया टेंडर लिपिक विजय श्रीवास्तव के हाथ में देते हुए कहा कि अब तो मेरा काम हो जाएगा।


इस पर लिपिक ने कहा पहले पैसे तो गिन लूं और जैसे ही उसने पैसा गिनना शुरू किया। विज‌िलेंस टीम ने स्टेनो को दबोच लिया।  टीम को बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से विभाग में कार्यरत है। वह मूल रूप से बलिया का रहने वाला है। उसने कहा कि आरोप बेबुनियाद है और मुझे फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed