{"_id":"62d711829111601e893a599d","slug":"vidyut-mazdoor-sangathan-demonstrated-for-compensation-and-action-varanasi-news-vns664897891","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे और कार्रवाई के लिए विद्युत मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे और कार्रवाई के लिए विद्युत मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
वाराणसी। करंट की चपेट में आने से मृत संविदा कर्मी के मामले में मंगलवार को विद्युत मजदूर संगठन के सदस्यों ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतक के परिजनों को मुआवजा और लापरवाही के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
संगठन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मृत लाइनमैन सुरेंद्र पटेल को अवर अभियंता द्वारा बिना सुरक्षा उपकरण के दिनदासपुर उपकेंद्र पर कार्य के लिए भेजा गया। पूर्वांचल संयोजक वेद प्रकाश राय ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी अवर अभियंता ने संविदा कर्मचारियों को लाइन बनाने के लिए दबाव बनाया। जिसके कारण पूर्व में तीन अन्य संविदाकर्मी हादसे में घायल हुए। पूर्वांचल संयोजक ने मुख्य अभियंता से मानकों और उपकरणों को उपकेंद्र पर उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में इंद्रेश राय, वेद प्रकाश राय, राजकुमार यादव, संदीप कुमार, अरविंद कुमार यादव, महेंद्र कुमार सिंह, घनश्याम, रंजीत पटेल, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
------
संविदाकर्मी की मौत मामले की जांच के लिए समिति गठित
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक विद्याभुषण ने दिनदासपुर उपकेंद्र के संविदाकर्मी मौत मामले की जांच के लिए दल गठित कर दिया है। एमडी ने एसडीओ रोहनिया सतीश सिंह और राजातलाब एसडीओ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। एमडी ने जांच दल को एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।