फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth: Removed the company that looked after the work of the website

विद्यापीठ : वेबसाइट का काम देखने वाली कंपनी को हटाया

Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vidyapeeth: Removed the company that looked after the work of the website
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वेबसाइट का काम देख रही एजेंसी की लापरवाहियों पर कार्रवाई कर कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने उसे हटाने का आदेश दे दिया है। अमर उजाला में छात्र-छात्राओं की फीस जमा करने के बाद भी रसीद नहीं मिलने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था।
विज्ञापन

मुख्य परिसर, एनटीपीसी, भैरव तालाब और गंगापुर परिसर के छात्र सितंबर में ही ऑनलाइन फीस जमा कर परेशान थे। खाते से पैसा कट जाने के बाद भी फीस रसीद नहीं मिल सकी थी। छात्र-छात्राओं ने कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। हालत यह थी कि सहायक कुलसचिव ने जब छात्रों की समस्या पर संज्ञान लेकर एजेंसी से संपर्क करने को कहा तो उसके बाद भी एजेंसी संचालकों ने छात्र-छात्राओं को कई दिन तक परेशान किया। छात्रों को वार्षिक और सेमेस्टर पाठ्यक्रम में अगली कक्षाओं में प्रवेश शुल्क जमा करने में दिक्कतें आ रही थीं। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि गड़बड़ियों की शिकायत के बाद वेबसाइट का काम देखने वाली एजेंसी को हटाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अगली कक्षाओं में प्रवेश के लिए शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। इस तिथि को 25 अक्तूबर से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रशेखर बने एनटीपीसी परिसर के कार्यकारी निदेशक
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने समाज कार्य विभाग के डॉ. चंद्रशेखर सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विश्वविद्यालय के एनटीपीसी परिसर का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ. सिंह को यथाशीघ्र कार्यकारी निदेशक का कार्यभार ग्रहण करने के लिए भी कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed