फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth: Examination twice a year, result not yet

विद्यापीठ : परीक्षा साल में दो बार, रिजल्ट अब तक नहीं

Thu, 24 Feb 2022 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vidyapeeth: Examination twice a year, result not yet
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीएससी कृषि विज्ञान के छात्र परीक्षा परिणाम के लिए परेशान हैं। सेमेस्टर प्रणाली के तहत साल में दो बार परीक्षा होने के बाद भी अभी तक परिणाम जारी नहीं हो सका है। भैरव तालाब परिसर के छात्र अब विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है। विद्यापीठ ने 2019 में चौथे परिसर भैरव तालाब को कृषि विज्ञान संस्थान के रूप में शुरू किया। कृषि में करीब 180 सीटें निर्धारित हैं। तीसरा बैच चल रहा है। कृषि संस्थान के छात्रों का कहना है कि बीएससी पंचम सेमेस्टर की परीक्षा मार्च के द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित है। दूसरी ओर तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट अब तक नहीं घोषित हो सका है। रिजल्ट जारी होने के बाद यदि कोई छात्र किसी पेपर में फेल होता ह़ै तो उसे दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी। यही नहीं एक साथ कई सेमेस्टर की परीक्षा देने के लिए छात्रों को बाध्य होना पड़ेगा। रिजल्ट के अभाव में भैरव तालाब परिसर के छात्रों को छात्रवृत्ति की सुविधा से भी वंचित होना पड़ा है। छात्रों ने नवनियुक्त अधीक्षक डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव को पत्रक भी सौंपा हैं। रिजल्ट, अध्यापक की कमी, प्रयोगशाला ,छात्रवृत्ति या अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। पत्रक सौंपने वालों में आदर्श त्रिपाठी, रोहित चौबे, अखिल सिंह, अभिषेक सिंह सन्नी, विवेक सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed