फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth entrance exam date extended again

Vidyapeeth entrance exam की डेट फिर बढ़ी, सितंबर में हो सकती है प्रवेश परीक्षा 

Wed, 19 Aug 2020 01:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 19 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vidyapeeth entrance exam date extended again
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : mahatma gandh kashi vidyapeeth varanasi

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया लंबी सकती है। काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि को तीसरी बार बढ़ाया गया है। छात्र अब दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ 26 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा आवेदन कर सकते हैं। कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई गई थी।

विज्ञापन


छात्रों के अनुरोध और कोविड-19 को देखते हुए विलंब शुल्क के साथ आवेदन भरने की अंतिम तिथि को 26 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। विद्यापीठ के स्नातक व स्नातकोतर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब तक करीब 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं प्रवेश परीक्षाओं को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन

संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में 19 सितंबर तक दाखिला 

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में अब शास्त्री व संस्कृत प्रमाण पत्रीय द्वितीय, तृतीय खंड तथा आचार्य तृतीय सेमेस्टर में दाखिले के लिए के लिए अब 19 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर पंजीकरण कराया जा सकता है। वहीं ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर निर्धारित की गई है। जबकि विश्वविद्यालय परिसर में शास्त्री प्रथम खंड में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आठ सितंबर तक व आचार्य प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए आवेदन 26 सितंबर तक किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शास्त्री और आचार्य में शुरू हुई दाखिले की प्रक्रिया 

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में अब दाखिले 31 अक्टूबर तक होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध कालेजों को शास्त्री प्रथम खंड में 15 सितंबर तक व आचार्य प्रथम सेमेस्टर में 31 अक्टूबर तक दाखिला पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

वहीं शास्त्री द्वितीय व तृतीय खंड तथा आचार्य तृतीय सेमेस्टर में भी दाखिले के लिए भी पहले विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। कुलसचिव राज बहादुर ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति सामान्य होने पर शास्त्री की कक्षाएं एक अक्टूबर से व आचार्य प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं एक नवंबर से शुरू करने का भी सुझाव दिया है।

 

बीएससी एजी के लिए आए सबसे अधिक 


वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा। फार्म भरने के लिए अंतिम तिथि विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। कॉलेज में दाखिले के लिए अब तक सात हजार से अधिक प्रवेश फार्म आ चुके हैं। सबसे अधिक आवेदन बीएससी कृषि के लिए आए हैं।

प्राचार्य डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि पीजीडीसीए, डीसीए और डिप्लोमा इन कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में मेरिट से प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन सितंबर के प्रथम सप्ताह में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने पर विचार कर रहा है।

जल्द ही टाइम टेबल और अन्य जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। वहीं हरिश्चंद्र महाविद्यालय में भी प्रवेश परीक्षा आवेदन भरने के लिए अभी कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है। अग्रसेन महिला महाविद्यालय में भी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जगतपुर पीजी कॉलेज में भी दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed