फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth: Affiliated colleges complete the admission process by September 25

विद्यापीठ : संबद्ध महाविद्यालय 25 सितंबर तक पूर्ण करें प्रवेश प्रक्रिया

Sun, 05 Sep 2021 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Vidyapeeth: Affiliated colleges complete the admission process by September 25
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया 25 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि के बाद छात्रों का विवरण विश्वविद्यालय पर अपलोड नहीं होगा। शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध पांचों जिलों के महाविद्यालयों के लिए यह निर्देश जारी किया है। कोरोना संक्रमण काल में सत्र को नियमित करने और नए सत्र को समय से आरंभ करने के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी हो चुके हैं। वहीं, अभी तक काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है। विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा तो हो चुकी है, परिणाम जारी नहीं हुए हैं। वहीं, महाविद्यालयों में कहीं आवेदन प्रक्रिया चल रही है तो कहीं प्रवेश परीक्षा होने वाली है। ऐसे में शासन का निर्देश मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी संबद्ध महाविद्यालयों को 25 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लेने का निर्देश कुलपति प्रो. एके त्यागी ने जारी किया है। इसमें वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के तीन सौ से अधिक महाविद्यालय शामिल हैं। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का डाटा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed