फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth: 27 nominated for various posts in the student union elections

विद्यापीठ : छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों पर 27 ने किया नामांकन

Sat, 18 Dec 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Vidyapeeth: 27 nominated for various posts in the student union elections
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को ऑनलाइन नामांकन हुआ। नामांकन के बाद उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ परिसर में जमकर नारेबाजी की गई और पर्चे उड़ाए गए। छात्रसंघ के चार प्रमुख पदाें सहित कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। छात्रों की भीड़ देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 4, महामंत्री के लिए 3 और उपाध्यक्ष पद पर 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पुस्तकालय मंत्री पद पर 4 ने नामांकन दाखिल किया। संकाय प्रतिनिधि पद पर एक-एक उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्र की हार्ड कॉपी शनिवार सुबह 9 से अपरान्ह एक बजे तक जमा होगी। जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन नामांकन के लिए शाम 6 बजे तक समय निर्धारित किया गया था। शनिवार को सभी प्रत्याशी मानविकी संकाय में चुनाव कार्यालय में पर्चा दाखिल करेंगे। प्रत्याशी के साथ एक-एक प्रस्तावक और समर्थक ही जा सकेंगे।
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन किया तो निरस्त होगा पर्चा
वाराणसी। चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी सिंह, कुलानशासक प्रो. निरंजन सहाय सहित सुरक्षा अधिकारी ने अपनी टीम और पुलिस बल के साथ परिसर का दौरा किया। टीम ने चुनाव प्रचार कर रहे छात्रों के परिचय पत्र की जांच की। साथ ही प्रत्याशी और समर्थकों को लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के अनुपालन की सख्त हिदायत दी। चेताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी। कुलानुशासक प्रो. सहाय ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस प्रशासन से उनके फुटेज भी साझा किए जा रहे हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन

शनिवार को पठन पाठन स्थगित
छात्रसंघ निर्वाचन को देख शनिवार को प्रत्याशियों द्वारा हार्ड कॉपी जमा किया जाना है। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों के साथ भारी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देख कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने शनिवार को पठन-पाठन स्थगित रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएड-एमपीएड की प्रवेश प्रक्रिया स्थगित
वाराणसी। बीपीएड और एमपीएड में प्रवेश के लिए घोषित कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने के लिए संदेश भेजा जाएगा। वेबसाइट पर भी सूचना दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed