यूपी: युवक का चौकी इंचार्ज पर पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सोशल मीडिया पर रविवार को थोड़ी देर के अंतराल पर दो वीडियो वायरल हुए। पहले वायरल हुए वीडियो में एक युवक ने दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह पर पिटाई का आरोप लगाया। वहीं, इसके कुछ देर बाद वायरल हुए वीडियो में युवक ने किसी अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया।
सोशल मीडिया पर वायरल दोनों वीडियो के आधार पर उच्चाधिकारियों ने प्रकरण की जांच सीओ भेलूपुर को सौंपी है। युवक ने पहले वीडियो में कहा कि वह अपने घर की ओर जा रहा था। दुर्गाकुंड चौकी के पास चेकिंग अभियान चल रहा था।
उसे पुलिस वालों ने बाइक रोकने को कहा। वाहन में ब्रेक कम होने के चलते बाइक रुकते-रुकते कुछ आगे बढ़ गई। इससे नाराज होकर दूर्गाकुंड चौकी इंचार्ज उसे पीट कर घायल कर दिए। इसके बाद उसका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया।
यह वीडियो रविवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवक मारपीट का आरोप किसी अन्य पर लगाया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी एक कांग्रेस के एक नेता के साथ सरेराह नोकझोंक का दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया में एक युवक के दो वीडियो वायरल हुए हैं।
प्रकरण की जांच सीओ भेलूपुर कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।