फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Video viral of beating a innocent and policeman is line spot

मऊः थाने में दरोगा ने निर्दोष युवक को पीटा, वीडियो वायरल होने पर लाइन हाजिर

Sun, 08 Apr 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 08 Apr 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Video viral of beating a innocent and policeman is line spot
थाने में युवक की पिटाई - फोटो : ANI
यूपी के मऊ में कोतवाली में दरोगा द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद तो हड़कंप मच गया। एसपी ने आनन-फानन में दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं राजनीतिक दलों के हस्तक्षेप के बाद पूरा मामला गरमा गया। इसके बाद सीओ को प्रेसवार्ता कर इस मामले में सफाई देनी पड़ी की पिटने वाला युवक निर्दोष है।

मूल रुप से मुहम्मदाबाद गोहना निवासी एक नाबालिग लड़की जो घोसी कोतवाली के एक गांव में अपनी मौसी के घर को आई थी। लेकिन किसी को बताए बिना वो 18 मार्च को अपनी मौसी के घर से चली गई।
विज्ञापन


जिसे बाद नाबालिग लड़की की मां ने बलिया जनपद के उभाव थाना के पिपरौली के मूल निवासी और स्थानीय पता भैरोपुर खुरमा गांव निवासी अजीत यादव के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन नाबालिग लड़की 30 मार्च को अपनी मौसी के घर वापस आई। जिसके बाद लड़की ने जांच अधिकारी और न्यायालय के समक्ष बयान दिया कि वे अपने मन से अपने मौसी के घर से चली गई थी।

इसके बाद भी जांच अधिकारी दरोगा राजन मौर्या ने शनिवार को अजीत यादव को थाने में लाकर उसकी पट्टे से जमकर पिटाई किया। इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हड़कंप मच गया। 

राजनीतिक दलों ने किया हस्तक्षेप

Video viral of beating a innocent and policeman is line spot
सीओ ने प्रेसवार्ता कर दी सफाई - फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सपा, कांग्रेस और बसपा के नेता इस प्रकरण पर घोसी कोतवाली और एसपी से बात कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। सूत्रों की मानें तो स्थानीय विधायक के दबाव में दारोगा ने युवक की थाने में जमकर पिटाई की।

मामला बढ़ता देख सीओ घोसी अनिल कुमार ने शनिवार को कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की अपने मन से मौसी के घर से कही गई थी।

लड़की ने अपने बयान में बताया कि उसके साथ कुछ गलत नहीं हुआ है। इसकी पुष्टि लड़की ने जांच अधिकारी के समक्ष तथा न्यायालय में अपने बयान में किया है।

वहीं एसपी ललित कुमार सिंह ने अजीत यादव की पिटाई करने वाले दरोगा राजन मौर्या को शनिवार की शाम को लाइन हाजिर कर दिया। लेकिन सवाल यह उठता है कि थाने में बिना गुनाह के पिटाई करने वाले दरोगा और उसके सहयोगी पुलिस पर मुकदमा क्यों नहीं दर्ज हुआ। सूत्रों की मानें तो सत्ता पक्ष के दबाव में दरोगा ने यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed