{"_id":"5cf9098cbdec22073965081f","slug":"video-viral-from-ghazipur-district-jail-prisoner-talk-to-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल : गाजीपुर जिला कारागार में कैदी कर रहे फोन पर बात, उड़ा रहे दावत के मजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल : गाजीपुर जिला कारागार में कैदी कर रहे फोन पर बात, उड़ा रहे दावत के मजे
Fri, 07 Jun 2019 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 Jun 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर जेल का वायरल वीडियो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की जेलों में लगता है कि कैदियों के मजे हैं। उनके लिए जेल, जेल की तरह नहीं रही है। अब उनके लिए ये आरामदायक घर बन चुका है। पिछले दिनों में कई मामले ऐसे सामने आए हैं, जिसमें कैदियों के लिए जेल एक आरामगाह की तरह लग रही हो। पूर्वांचल के गाजीपुर के जिला कारागार में बंद कैदियों का वायरल वीडियो भी शायद कुछ ऐसा ही बयां कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैदी जेल में बड़े आराम से घूम रहे हैं, मेस और बैरक के पास कैदी फोन पर भी बातें कर रहे हैं। इतना ही नहीं कैदी बाहर से मंगाए गए खाना की दावत ले रहे हैं। जेल में बेखौफ और खुलेआम पिकनिक मनाई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन
फिलहाल जेल का वीडियो वायरल होने के बाद सभी हरकत में आ गए हैं। इस मामले में जेलर राजेंद्र कुमार ने कहा कि जांच और कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच बैठा दी है, जबकि जेल के अफसर पूरी तरह मामले को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं।
इससे पहले भी देवरिया जेल में व्यापारी को अगवा कर पिटाई, प्रयागराज की नैनी जेल में दावत उड़ाते कैदियों की तस्वीरें वायरल हुईं थी। बागपत की जेल में भी बाहर से बंदूक लाकर मुन्ना बजरंगी की हत्या हुई थी, साथ ही रायबरेली जेल में कैदियों की हुकूमत का वीडियो भी वायरल हुआ था। अब फिर एक बार यूपी के गाजीपुर जिला जेल की वीडियो वायरल होने के चलते पोल खुल गई है।