फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Video goes viral of MLA vijay mishra in police custody outspoken against Yogi government

पुलिस हिरासत में विधायक विजय मिश्र का वीडियो वायरल, योगी सरकार के खिलाफ मुखर

Sat, 15 Aug 2020 04:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 15 Aug 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Video goes viral of MLA vijay mishra in police custody outspoken against Yogi government
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

एमपी पुलिस की कस्टडी में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए विधायक विजय मिश्र उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर होते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

वीडियो में वह बोल रहे हैं कि एक जाति विशेष से प्रभावित सरकार माफिया को प्रश्रय दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर मेरे परिवार का उत्पीड़न करने के साथ ही मेरी हत्या कराने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन



लेकिन, मेरी जान भी चली जाए तो कोई बात नहीं, क्योंकि जनता जाग चुकी है और वह योगी सरकार को खदेड़ देगी। वीडियो में वह कुछ सांसद और विधायक का नाम लेते हुए उन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में विधायक मध्य प्रदेश पुलिस के किसी कार्यालय से बाहर निकलते हुए देखे जा रहे हैं। कार्यालय के बाहर ध्वजारोहण किया गया दिख रहा है। इससे जाहिर होता है कि यह वीडियो शनिवार को सुबह नौ बजे के बाद का है। इसके बाद पुलिस विधायक को गाड़ी में बैठाकर ले जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed