{"_id":"5d3e6c758ebc3e6d0a3dfbc8","slug":"victim-chang-the-statement-in-case-of-burned-alive-in-varanasi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दबंगों ने किशोर को जिंदा जलाया, पीड़ित के बयान बदलने से उलझा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दबंगों ने किशोर को जिंदा जलाया, पीड़ित के बयान बदलने से उलझा मामला
Mon, 29 Jul 2019 09:19 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैयदराजा (चंदौली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैयदराजा (चंदौली)
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 29 Jul 2019 09:19 AM IST
सार
-चंदौली में संदिग्ध हालात में किशोर जला, गंभीर
-छतेमपुर गांव की घटना, इलाके में तनाव, कई थानों की फोर्स तैनात
-पुलिस के अनुसार युवक ने खुद लगाई थी आग, जांच शुरू
विज्ञापन
पीड़ित किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली में सैयदराजा नगर से सटे छतेमपुर गांव के समीप रविवार सुबह 5.20 बजे टहलने निकला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में जल गया। लोगों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल वाराणसी भेज दिया।
विज्ञापन
एसपी संतोष कुमार सिंह ने जिला अस्पताल में किशोर का बयान दर्ज कराया। किशोर के शरीर में आग कैसे लगी, इस बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। पीड़ित भी लगातार बयान बदल रहा है। गांव में एहतियातन कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
नगर के वार्ड 12 निवासी खलील अंसारी (17) नौवीं का छात्र है। उसके अनुसार वह रविवार को टहलने निकला था। छतेमपुर गांव के समीप पहुंचने पर मुंह पर गमछा बांधे चार युवक आए और उसे पकड़ कर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी और भाग गए। लोगों ने उस पर चादर डाल कर बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना से इलाके में तनाव है।
विज्ञापन
एसपी जिला अस्पताल पहुंच कर युवक का स्थिति की जानकारी ली। यह घटना क्यों हुई, किसने अंजाम दिया, इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। परिवार वाले भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि युवक ने खुद आग लगाई थी। इसकी जांच की जा रही है। फारेंसिंक टीम ने भी मौके से नमूने लिए।
एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा घटना गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। ऐसे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। अगर सुनियोजित तरीके से किसी ने इस तरह की घटना कर उन्माद फैलाने की कोशिश की है तो कड़ी कार्रवाई जाएगी।