फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vice President will be in Kashi today: Route diversion continues for the four and a half hour visit

आज काशी में रहेंगे उपराष्ट्रपति: साढ़े चार घंटे के दौरे के लिए रूट डायवर्जन जारी, फजीहत से बचने के लिए पढ़ें

Thu, 02 Nov 2023 09:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 02 Nov 2023 09:52 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

विज्ञापन
Vice President will be in Kashi today: Route diversion continues for the four and a half hour visit
वाराणसी में रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बृहस्पतिवार की दोपहर साढ़े चार घंटे के दौरे पर काशी आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। जिस मार्ग से उप राष्ट्रपति गुजरेंगे, उस पर लगभग 10 मिनट पहले आमजन के वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन का पालन हर हाल में करें।एंबुलेंस और शव वाहन रूट डायवर्जन के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

विज्ञापन

- हरहुआ-पंचक्रोशी तिराहा से पंचक्रोशी चौराहा रिंग रोड की तरफ वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। इन वाहनों को हरहुआ, वाजिदपुर तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

- पंचक्रोशी चौराहा रिंग रोड की तरफ से वाहन पंचक्रोशी रोड, हरहुआ की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें वाजिदपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

- जीवनदीप स्कूल चांदमारी से टीएफसी, बड़ालालपुर की तरफ वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।

- चांदमारी चौकी के आगे रिंग रोड के नीचे अंडरपास से किसी वाहन को रिंग रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।

- लमही पार्किंग स्थल की तरफ से टीएफसी, बड़ालालपुर की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें दाएं मोड़ कर रिंग रोड होकर उनके गंतव्य की तरफ भेजा जाएगा।

- गिलट बाजार तिराहा से वाहन भोजूबीर तिराहा, तरना की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें सेंट्रल जेल रोड, शिवपुर बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

- भोजूबीर तिराहा से वाहन सर्किट हाउस, गिलट बाजार पुलिस चौकी की तरफ नहीं जाएंगे। वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन पुलिस लाइन चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

- ताड़ीखाना तिराहा से वाहन चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिए जाएंगे।

- अंधरापुल से वाहन चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें नदेसर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

- तेलियाबाग तिराहा से वाहन चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें मरीमाई, अंधरापुल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

- लकड़ी मंडी से वाहन चौकाघाट ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाएंगे। वाहनों को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वीसी आवास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा जो अमर उजाला तिराहा से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

- पिपलानी कटरा, कबीर मठ तिराहा से वाहन मैदागिन चौराहा और लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। वाहनों को रामकटोरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

- विशेश्वरगंज तिराहा से वाहन को मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे।

- रामापुरा चौराहा से वाहन गोदौलिया चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे।

- गोदौलिया चौराहा से मैदागिन चौराहा और मैदागिन चौराहा से गोदौलिया की ओर से वाहन नहीं जाएंगे।

 

- मजदा पार्किंग से किसी वाहन को रामापुरा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

- बेनिया तिराहा से किसी भी वाहन को रामापुरा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

टीएफसी में वाहन पार्किंग व्यवस्था

- टीएफसी परिसर के अंदर गेट नंबर-एक के साइड में पार्किंग।

 

- टीएफसी परिसर के पीछे बेसमेंट/सड़क पर पार्किंग।

- टीएफसी के गेट नंबर-चार के आगे लमही रोड, ऑर्किड स्कूल के बगल में खाली मैदान (लमही रोड, टीएफसी)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed