{"_id":"60189b35fc7065c919a096dc45cecb99","slug":"venkaya-naydu-sed-18-thousend-carore-rupees-sceem-rady-for-varanasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंकैया बोले, काशी के लिए 18 हजार करोड़ रुपये की योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंकैया बोले, काशी के लिए 18 हजार करोड़ रुपये की योजना तैयार
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sun, 10 May 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी के विकास के लिए केंद्र सरकार ने 18 हजार करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। शनिवार को यहां आए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने यह जानकारी दी। बताया कि कुछ योजनाओं पर काम शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ और योजनाएं काशीवासियों के सामने होंगी। वह पीएम के दूत के रूप में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले और उनका यह कहकर हौसला बढ़ाया कि थोड़ा धीरज रखें, सबके अच्छे दिन आएंगे। साथ ही, एक हाथ झंडा और दूसरे में सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखने की नसीहत भी दी।
अपराह्न करीब तीन बजे गुलाब बाग स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक में कार्यकर्ताओं से मुखाबित वेंकैया ने कहा कि पीएम के संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए व्यापक स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। अब तक लगभग 18 हजार करोड़ की योजना तैयार हो चुकी है। बनारस ही नहीं, आसपास के जिलों का भी कायाकल्प होगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार ने एक साल में जितना काम किया है, कांग्रेस की सरकारों ने 60 सालों में उतना काम नहीं किया। कार्यकर्ता मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर गर्व के साथ जनता के बीच जाएं और सच बताएं।