फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vending zones will be built under flyovers like Hyderabad

हैदराबाद की तरह फ्लाईओवरों के नीचे बनेंगे वेंडिंग जोन

Wed, 25 Aug 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Vending zones will be built under flyovers like Hyderabad
शहर के फ्लाईओवरों के नीचे शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत कायाकल्प किया जाएगा। इसमें स्ट्रीट वेंडर्स की सुविधाओं का खास ख्याल रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। हैदराबाद की तर्ज पर वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। शहर की गलियों और सड़कों पर हर वक्त ठेला और गाड़ियों के आवागमन से अव्यवस्था होती है। इनकी वजह से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। पर्यटकों के सामने वाराणसी की छवि भी खराब होती है। इसी को ध्यान में रखकर वेंडिंग जोन का निर्माण होगा। जहां पटरियों पर लगने वाली दुकानों को शिफ्ट किया जाएगा। इससे काफी हद तक जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी से फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह में काशी की संस्कृति और इतिहास दर्शाती पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही यहां फुटपाथ, वेंडिंग जोन और ओपन कैफे बनाए जाएंगे। चुनिंदा जगहों पर सजावटी पौधे लगाए जाएंगे, जिनसे इसकी सुंदरता बढ़ेगी। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कुछ स्थानों का इस्तेमाल साइन बोर्ड, यूटर्न आदि के लिए किया जाएगा। बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए यहां आश्रय और विश्राम स्थल भी बनाए जाएंगे। शहर में चौकाघाट, आशापुर, पुलिस लाइन, फुलवरिया, ककरमत्ता, मंडुवाडीह, सामनेघाट के फ्लाईओवर, पुल और आरओबी हैं। इन सात फ्लाईओवरों के नीचे वेंडिंग जोन का निर्माण होगा। इससे 31 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को फायदा होगा। हैदराबाद में कई सालों से फ्लाईओवर के निर्माण के बाद नीचे वेंडिंग जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

वेंडिंग जोन में हर प्रकार की दी जाएंगी सुविधाएं
वेंडिंग जोन को मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना है। इसमें स्ट्रीट वेंडर्स को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। कूड़ा प्रबंधन, शौचालय, पेयजल, पार्किंग समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। फ्लाईओवरों के नीचे वेंडिंग जोन बनने से अधिक से अधिक वेंडर्स को यहां दुकानें एलाट होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंडिंग जोन के लिए 66 स्थानों को चुना गया है। इनमें अधिकतर जगहों पर दुकानें लग रही हैं। फ्लाईओवरों के नीचे स्मार्ट सिटी से वेंडिंग जोन का विकास होना है। इसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। -जया सिंह, पीओ, डूडा

फ्लाईओवरों के नीचे वेंडिंग जोन का प्रस्ताव आया है। अभी इस पर काम शुरू नहीं हुआ है। 31 हजार वेंडर्स का पंजीकरण किया गया है। अभी 14 हजार पंजीकृत वेंडर शहर भर में अपना व्यवसाय कर रहे हैं। -अभिषेक निगम, सचिव, फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed