Vegetables Price in Varanasi: बारिश से सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव शुरू, महंगे मसाले बिगाड़ रहे जायके का स्वाद
वाराणसी जिले में दो दिनों की बारिश से सब्जियों के भाव में उतार चढ़ाव शुरू हो गया है। बीते दो सप्ताह से 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर 30 रुपये प्रति किलो में मिलने लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में दो दिनों की बारिश से सब्जियों के भाव में उतार चढ़ाव शुरू हो गया है। बीते दो सप्ताह से 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर 30 रुपये प्रति किलो में बिकने लगा है जबकि करेले का भाव तीस रुपये से बढ़कर 40 रुपये हो गया। बाकी सब्जियों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
गुरुवार को मंडुवाडीह सब्जी बाजार के विक्रेता राजू ने बताया कि मंडी में टमाटर की आवक बढ़ी है जिससे इसके भाव में कमी आई है। वहीं ग्रीष्म कालीन सब्जियों के समापन और बारिश के मौसम के सब्जियों की आवक शुरू हो चुकी है। अगले एक सप्ताह तक सब्जियों के भाव में गिरावट आएगी।
महंगाई के कारण रसोई का बजट बिगड़ा
दाल, मसाले और मेवे की कीमतों में बढ़ोतरी से रसोई का बजट बिगड़ गया है। गृहिणियां मसालों का कम उपयोग कर रही हैं। साथ ही एक दिन के अंतराल पर दाल बना रही हैं। बारिश की वजह से महंगाई का असर बाजार में भी दिख रहा है। लोग सीमित मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। गृहिणियां बजट के हिसाब से रसोई का खर्च चला रही हैं।
व्यापारी शशांक साहू ने बताया कि जो धनिया पिछले सप्ताह 120-140 रुपये किलो बेचा जा रहा था, उसकी कीमत 160-170 रुपये किलो पहुंच गई है। पिछले माह जीरा 230-250 रुपये किलो बिक रहा था। जो कि अब 300 रुपये किलो हो गया है। सौंफ 170 रुपये से 180-190 रुपये में बिक रहा है। काली मिर्च 690 से 700 रुपये किलो थी अब 900 रुपये किलो बिक रही है।
दामों में बढ़ोतरी की वजह कोरोना के बढ़ते केस भी हैं। लोगों ने दोबारा से काढ़े में काली मिर्च का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। सौंफ के दाम भी 170 से 180 रुपये हो गए है। राई 110 से 120 रुपये किलो पहुंच गई है। मेथी पहले 90 रुपये किलो थी वो इसकी कीमत 100 रुपये किलो पहुंच गई है।
अरहर दाल 92-95 100
चना दाल 68 78
उड़द दाल 80 100
मटर 65 70
उड़द धुली 95 100
मूंग खड़ा 105 110
काबुली चना 110 20
राजमा 110 130
काजू खड़ा 700 750
किशमिश 240-250 270-280