मौसम में बदलाव का असर: फलों और सब्जियों की कीमतों में जबरदस्त उछाल, मसालों के भी बढ़े भाव
मौसम में अचानक बदलाव का असर खेती-किसानी पर पड़ने लगा है। सब्जियों का उत्पादन कम होने से दाम भी बढ़ गए हैं। उधर मसालों के दाम भी बढ़ गए हैं। पिछले एक सप्ताह में सब्जियों के दाम में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विस्तार
मौसम में अचानक बदलाव का असर खेती-किसानी पर पड़ने लगा है। सब्जियों का उत्पादन कम होने से दाम भी बढ़ गए हैं। उधर मसालों के दाम भी बढ़ गए हैं। पिछले एक सप्ताह में सब्जियों के दाम में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। उधर फलों की बात करें तो सेब को छोड़ आम, लीची, मौसंबी की आवक बढ़ने से कीमतें घटी है। वहीं मसालों के भाव बढ़े हैं।
मंडुवाडीह सब्जी बाजार के विक्रेता राजेश सोनकर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन टमाटर, मिर्च, भिंडी, करेला, नेनूआ अब किसानों के पास भी कम है। इससे सब्जियों की कीमत बढ़ी है। पहडिया मंडी के फल व्यापारी किशन सोनकर ने बताया कि मंडी में इन दिनों की आम और मोसंबी की आवक बढ़ी है जिससे कीमतों कुछ गिरावट आई। जबकि सेब और अनार की कीमतें बढ़ी है। विशेश्वरगंज मंडी के किराना व्यवसायी अशोक कसेरा ने बताया कि लग्न के बाद से जीरा, हल्दी, लाल मिर्च जैसे मसालों की कीमतों में उछाल आया है।
सब्जियों के फुटकर भाव
सब्जी अब सप्ताह भर पहले
टमाटर 60 से 70 40 से 45
परवल 40 से 60 40 से 60
प्याज 20 से 25 15 से 20
आलू 20 से 25 10 से 15
नेनुआ 15 से 20 15 से 20
बैगन 50 से 60 25 से 30
मिर्चा 35 से 40 35 से 40
करेला 30 से 40 30 से 40
बोड़ा 20 से 30 15 से 20
भिंडी 12 से 15 12 से 15
लौकी 25 से 30 15 से 20
पालक 25 से 30 30 से 35
शिमला मिर्च 70 से 80 50 से 60
(सब्जियों का दाम रुपये प्रतिकिलोग्राम में)
फल के फुटकर भाव
अब पहले
अनार 100 से 120 70 से 80
लीची 80 से 120 80 से 120
सेब 100 से 200 90 से 100
आम 70 से 100 70 से 100
मसाले के फुटकर भाव
अब पहले
हल्दी 86 77
जीरा 250 180
लाल मिर्च 210 180
नोट फल और सब्जियों के दाम मंडुआडीह सब्जी बाजार के अनुसार