फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetable vendor shot dead in Jaunpur

जौनपुर में सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या

Mon, 05 Aug 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor shot dead in Jaunpur
जौनपुर में सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

कलिंजरा क्रॉसिंग के निकट वारदात, सुभाष चौक पर पांच घंटे जाम
तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज (जौनपुर)। क्षेत्र के तेजी बाजार गौराकला निवासी सब्जी विक्रेता सचिन सिंह उर्फ कल्लू की शनिवार देर शाम स्कार्पियो सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तेजी बाजार के सुभाष चौक पर जाम लगा दिया। एसपी विपिन कुमार मिश्र के आश्वासन पर पांच घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस मामले में मौके से भागते दिखे तीन लोगों पर शक के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

गौराकला निवासी सब्जी विक्रेता सचिन (27) शनिवार देर शाम दुकान बंद करने के बाद दोस्त सचिन मौर्या, अतुल सिंह, बाबा विश्वकर्मा, विपिन गुप्ता और राहुल आदि के साथ बाइक से बदलापुर स्थित ज्ञानी ढाबा पर खाना खाने गया था। वहां से बाइक से लौटते समय रात 11 बजे कलिंजरा रेलवे क्रॉसिंग से थोड़ा पहले स्कोर्पियो सवार बदमाशों ने पीछे से सचिन पर फायरिंग कर दी। गोली सचिन के सिर में लग गई। साथियों ने उसे बदलापुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल फिर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार की भोर में मौत हो गई। उधर, पुलिस बदमाशों की रात भर खोजबीन करती रही। इधर, आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए पांच घंटे तक तेजीबाजार-लोहिंदा मार्ग स्थित सुभाष चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर एसओ महराजगंज, एसओ बदलापुर, एसओ सिंगरामऊ, एसओ बक्सा, क्षेत्राधिकारी बदलापुर, तहसीलदार बदलापुर, एसपी ग्रामीण संजय राय मौके पर पहुंचकर समझाने लगे लेकिन लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में एसपी विपिन कुमार मिश्र मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। मृतक के पिता ने सोनू, मोनू निवासी मुरादपुर कोटिला और बंटी दूबे निवासी पट्टी दयाल थाना बदलापुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed