{"_id":"5fcbd8be49393060f67a42b2","slug":"vegetable-vendor-robbed-of-4-57-lakhs-by-forging-fake-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सब्जी विक्रेता को नकली पिस्टल सटा कर 4.57 लाख की लूट, जमीन बेचकर मिले पैसे लेकर जा रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सब्जी विक्रेता को नकली पिस्टल सटा कर 4.57 लाख की लूट, जमीन बेचकर मिले पैसे लेकर जा रहा था घर
Sun, 06 Dec 2020 12:30 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले के पिंडरा क्षेत्र के मझवा गांव के समीप शनिवार को सब्जी विक्रेतस मुरलीधर चौहान को दो बदमाशों ने खिलौने वाली प्लास्टिक की पिस्तौल सटा कर चार लाख 57 हजार रुपये लूट लिए। मुरलीधर जमीन बेचकर उससे मिले पैसे लेकर घर जा रहा था। वारदात की सूचना पाकर पुलिस सक्रिय हुई। तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे लूटे गए 4.57 लाख रुपये बरामद कर लिए। एसएसपी ने इसके लिए पुलिस टीम को 25 हजार के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सिंधौरा थाना अंतर्गत मझवा गांव निवासी मुरलीधर शहर में रहकर सब्जी बेचने का काम करता है। पैसे की जरूरत पड़ी तो उसने अपनी तीन बिस्वा जमीन गरथमा की गीता राजभर को छह लाख 60 हजार रुपये में बेची। दो लाख रुपये मुरलीधर को शुक्रवार को मिल गए थे। चार लाख 60 हजार रुपये शनिवार को उसे रजिस्ट्री करने के बाद मिले।
विज्ञापन
इसमें से उसने तीन हजार रुपये जमीन की बिक्री में मदद करने वाले एजेंट मझवा निवासी हरिश्चंद्र राजभर को दिए और चार लाख 57 हजार रुपये लेकर उसी के साथ बाइक से पिंडरा से घर के लिए निकला। मुरलीधर के घर से कुछ दूरी पर उसे हरिश्चंद्र छोड़कर वापस लौट गया। मुरलीधर आगे बढ़ा तभी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उसे खिलौने वाली प्लास्टिक की पिस्तौल सटाकर रुपये से भरा बैग छीन लिए।
विज्ञापन
लगभग एक घंटे बाद सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय और थाना प्रभारी सिंधौरा रमेश यादव की टीम मौके पर भेजी गई।
हरिश्चंद्र को पकड़ कर पूछताछ शुरू की गई तो मामला परत दर परत सुलझता चला गया। प्रकरण में हरिश्चंद्र के अलावा उसके गांव के अच्छेलाल राजभर व जितेंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लूटे गए 4.57 लाख रुपये, नकली पिस्तौल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है।