{"_id":"60201d4ab831fc0e9f1c35e2","slug":"vegetable-seller-dies-after-being-hit-by-roadways-bus-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में रोडवेज बस की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत, कानपुर से वाराणसी आ रही थी बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में रोडवेज बस की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत, कानपुर से वाराणसी आ रही थी बस
Sun, 07 Feb 2021 10:33 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रोहनिया में रविवार शाम को रोडवेज बस की चपेट में आने से हुए सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नरउर निवासी सत्येन्द्र उर्फ सिकंदर (30) रोहनिया बाजार में सब्जी की दुकान है । वहीं पर बाइक से जा रहा था कि उसी समय कानपुर से वाराणसी आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया । बस में बाइक सहित फंसकर लगभग पांच सौ मीटर घिसटते हुए गया ।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर भाग निकले। मौके पर ही घायल ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया । घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन