{"_id":"62a1dfc869d5815b3f0946a5","slug":"vegetable-price-in-varanasi-chilli-and-tomato-rate-increased-but-green-vegetables-including-parwal-and-nanua-became-cheaper","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vegetable Price: बनारस में मिर्च और टमाटर के भाव में आया उछाल, परवल, नेनुआ सहित हरी सब्जियां हुई सस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vegetable Price: बनारस में मिर्च और टमाटर के भाव में आया उछाल, परवल, नेनुआ सहित हरी सब्जियां हुई सस्ती
Thu, 09 Jun 2022 05:25 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 09 Jun 2022 05:25 PM IST
सार
बनारस में हरी सब्जियों के भाव कम हो गए हैं। मंडुवाडीह सब्जी मंडी में हरी सब्जियां 15 से 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही हैं।
विज्ञापन
मंडी में किसानों ने रखी सब्जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते माह सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे लेकिन अब हरी सब्जियों के दाम में भारी गिरावट हुई है। रात में पछुआ हवा चलने से किसानों के खेतों में जहां हरी सब्जियों का उत्पादन बढ़ा है तो वहीं दूसरी और टमाटर और हरी मिर्च के भाव में उछाल आया है। गुरुवार को वाराणसी के मंडुआडीह सब्जी मंडी में हरी मिर्च 10 रुपये बढ़त के साथ 50 रुपये प्रति किलो तक बिकी।
विज्ञापन
वहीं टमाटर पांच रुपये बढ़त के साथ 65 रुपये किलो बिका। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले तक हरी सब्जियां 60 से 80 रुपये किलो बिक रही थी, लेकिन अब गांवों और कस्बों के खुदरा बाजारों में भिंडी, नेनुआ, कुनरु और लौकी के दाम 10 से 30 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं।
विज्ञापन
सब्जियों के भाव
सब्जी अब पहले
परवल 30 40
टमाटर 60 65
शिमला मिर्च 50 70
आलू 20 20
प्याज 20 20
करेला 30 40
बैगन 40 40
नेनुआ 10 10
बोड़ा 20 20
कुनरू 20 20
फूलगोभी 30 35 प्रति फूल