फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Veerangana Rani Laxmibai 187th Jayanti celebrated at her birthplace in varanasi

Varanasi: वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर मनाई गई जयंती, शोभायात्रा में शामिल हुई झांकी

Sun, 23 Oct 2022 04:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Oct 2022 04:26 PM IST
सार

वाराणसी के भदैनी स्थित जन्मस्थली पर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 187वीं जयंती मनाई गई। भव्य शोभायात्रा में वीरांगना की झांकी भी निकाली गई। 

विज्ञापन
Veerangana Rani Laxmibai 187th Jayanti celebrated at her birthplace in varanasi
भदैनी में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की झांकी निकाली गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भदैनी स्थित जन्मस्थली पर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 187वीं जयंती मनाई गई। भव्य शोभायात्रा में वीरांगना की झांकी भी निकाली गई। बाल रूप में उनकी सहेलियों में झलकारी बाई और सैनिक टुकड़ी को देखने के लिए लोग छतों-बारजों से टकटकी लगाए रहे। महारानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थली सेवा न्यास की ओर से गोयनका संस्कृत महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


इस मौके पर जन्मस्थली पर वीरांगना अमर गाथा को याद किया किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनीता हेल्देकर ने किया। कहा कि आज महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान की वजह से हमारा देश आजादी की सांस ले रहा है। अध्यक्षता करते हुए रमा दुबे ने कहा कि खूब लड़ी मदार्नी वो तो झांसी वाली रानी थी लेकिन वह काशी की बेटी थी और हमारा फर्ज बनता है कि हम अपनी बेटी को उसकी वीरता के लिए याद करें।
विज्ञापन


राजेंद्र प्रताप पांडेय ने कहा कि देश की प्रथम महिला वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता की लड़ाई में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए।  रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी के भदैनी में हुआ था। उन्हें यहां पर मणिकर्णिका नाम से बुलाया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed