फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vedic Panchang will give better health, information about fasting festivals

वैदिक पंचांग से मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य, व्रत-त्योहार की जानकारी

Tue, 27 Jul 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vedic Panchang will give better health, information about fasting festivals
बीएचयू वैदिक विज्ञान केंद्र की ओर से तैयार कराए गए वैदिक पंचांग के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा व्रतों, त्योहारों और पर्वों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है। प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ल ने सोमवार को पंचांग का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रो. शुक्ल ने केंद्र के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जन सामान्य के लिए उपयोगी बताया। नवसंवत्सर वैदिक पंचांग अपने आप में कई मायने में अद्भुत है। इसे मुख्य रूप से तिथियों के आधार पर 12 महीनों में रखा गया है। हर तिथि के साथ उसके समाप्ति काल को दिया गया है। तिथियों के साथ अंग्रेजी दिनांक एवं वार का समन्वय होने से सामान्य व्यक्ति (जिसे ज्योतिष की जानकारी नही है) भी इसे सहजता से समझ सकता है।
विज्ञापन

केंद्र के समन्वयक प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह वैदिक पंचांग इसमें वर्ष में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण तथा चंद्रग्रहण का भी वर्णन है। पंचांग वैदिक योग विज्ञान, ऋतुचर्या, विज्ञान अंक रुप में हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए ऋतुकालीन आहार-विहार, योग परिचय एवं योग की उपयोगिता आदि का सांकेतिक वर्णन दिया गया है। कार्यक्रम में प्रो. कमल नयन द्विवेदी, प्रो. आरपी मलिक, प्रो. विंध्याचल पांडेय, डॉ. सुनील कात्यायन, प्रो. कमलेश झा, डॉ. श्याम बाबू पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed