फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vedavyaseshwar Yatra: Will start on 11th, 900 devotees will participate

Vedavyaseshwar Yatra:11 को शुरू होगी, 900 श्रद्धालु होंगे शामिल

Thu, 08 Feb 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Vedavyaseshwar Yatra: Will start on 11th, 900 devotees will participate
काशी की पंचक्रोशी और अंतरगृही यात्रा की तरह ही वेदव्यासेश्वर यात्रा का महत्व है। 11 महीने काशी में दर्शन के बाद माघ महीने में वेदव्यासेश्वर के दर्शन का विधान है। माघ शुक्ल द्वितीया यानी रविवार को वेदव्यासेश्वर की यात्रा आरंभ होगी। महाभारत काल से चली आ रही दर्शन-पूजन की परंपरा आज भी जारी है।
विज्ञापन

श्री काशी प्रदक्षिणा समिति के संयोजक उमाशंकर गुप्त ने बताया कि वेदव्यासेश्वर यात्रा की शुरुआत रविवार को अस्सी से होगी। इसके रामनगर में दुर्गाजी के पोखरे पर स्नान और दर्शन के बाद यात्री चांदीतारा गांव में व्यासेश्वर महादेव के दर्शन के लिए रवाना होंगे। अभी तक 900 लोगों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। भगवान को बाटी-चोखा का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। माघ महीने में शुक्ल पक्ष में वेदव्यासेश्वर महादेव के दर्शन का विधान है।
विज्ञापन

महाभारत काल से आरंभ होती है यात्रा की कहानी
उमाशंकर गुप्त ने बताया कि वेदव्यासेश्वर महादेव की यात्रा की कहानी महाभारत काल से आरंभ होती है। पुराणों के अनुसार वेदव्यास काशी की महिमा को सुनकर यहां आए लेकिन किसी ने भी उनका आदर सत्कार नहीं किया। इससे नाराज होकर वह गंगा पार चले गए। संकल्प लिया कि यहीं पर वह छोटी काशी बसाएंगे और लोगों को मुक्ति प्रदान करेंगे। इसके बाद देवी-देवताओं में हलचल मच गई। उन्होंने भगवान गणेश को वेदव्यास को मनाने के लिए भेजा। गणेश जी कई बार वेदव्यास जी को मनाने पहुंचे। बाद में देवताओं ने आशीर्वाद दिया कि जो भक्त 11 महीने काशी में और एक महीने वेदव्यासेश्वर का दर्शन करेंगे, उनको ही काशी दर्शन का फल मिलेगा। वर्तमान में वेदव्यासेश्वर महादेव चंदौली में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 लोगों से शुरू हुई थी यात्रा
उमाशंकर गुप्त ने बताया कि उन्होंने वेदव्यासेश्वर महादेव की यात्रा की शुरुआत 25 लोगों के साथ की थी। वर्तमान में यह संख्या 900 से ऊपर पहुंच चुकी है। एकादशी और सोमवार को छोड़कर माघ शुक्ल पक्ष में यात्रा और दर्शन का विधान है। प्राचीन परंपरा को जीवित करने के लिए हर साल यह यात्रा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed