फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA will take technical help from IIT BHU for Ramnagar housing scheme varanasi

रामनगर योजना: IIT BHU से तकनीकी मदद लेगा वीडीए, गंगा नदी में होने वाले प्रदूषण को रोकने में मिलेगी मदद

Fri, 07 Feb 2025 12:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 07 Feb 2025 12:27 PM IST
सार

रामनगर आवासीय योजना के बेहतर विकास के लिए आईआईटी बीएचयू से तकनीकी लिया जाएगा। गंगा नदी में होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए यहां सोक पिट का निर्माण कराया जाएगा। 

विज्ञापन
VDA will take technical help from IIT BHU for Ramnagar housing scheme varanasi
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रामनगर आवासीय योजना के बेहतर विकास के लिए वीडीए आईआईटी बीएचयू से तकनीकी मदद लेगा। इसके लिए वीडीए और आईआईटी के लोगों के बीच आपसी चर्चा के बाद तय किया गया कि गंगा नदी में होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए यहां सोक पिट का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


इस योजना के तहत 400 भवनों का सीवेज घुरहा नाला से होकर गंगा नदी में प्रवाहित हो रहा था। इसके लिए कई बार लोगों ने आवाज उठाई थी। इसे देखते हुए वीडीए ने इस योजना के बेहतर विकास का बीड़ा उठाया है। 
विज्ञापन


एनजीटी के निर्देश पर यहां के सीवेज की सैंपलिंग कराई गई थी। इसके बाद कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत सेप्टिक टैंक से सीवेज के डिस्पोजल के लिए सोक पिट बनाए जाएंगे। इसकी तकनीकी जांच आईआईटी बीएचयू से कराई जाएगी। इससे गंगा में होने वाले प्रदूषण को रोकने में कारगर साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने इसकी जिम्मेदारी आईआईटी बीएचयू को दी है। उनके विशेषज्ञ यहां के कार्यस्थल का निरीक्षण कर अपनी जांच रिपोर्ट जल्द ही वीडीए को देंगे। इसी आधार पर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी। बेहतर मॉडल को भी अपनाया जाएगा ताकि भविष्य में इस प्रकार की योजना में इस मॉडल को लागू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed